फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan upset due to uncontrollable inflation in Pakistan

पाकिस्तान: महंगाई से पड़ोसी मुल्क के हाल बेहाल, दिवालिया होने के हालात, कर्ज भी छू रहा आसमान

Thu, 17 Feb 2022 10:38 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 17 Feb 2022 10:38 PM IST
सार

पाकिस्तान में महंगाई में भारी बढ़ोतरी से मांग में कमी आ सकती है। इसका सीधा असर अर्थव्यस्था पर पड़ेगा। अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रिकार्ड बढ़ोतरी के कारण महंगाई का एक नया दौर शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Imran Khan upset due to uncontrollable inflation in Pakistan
पाकिस्तान में महंगाई बढ़ी - फोटो : social media

विस्तार

सत्ता में आने से पहले इमरान खान ने बड़े लोक लुभावने वादे किए थे। उन्होंने 'नया पाकिस्तान' बनाने की बात भी कही थी। जो पूरी तरह फेल हो चुका है। इन सबके चलते पाकिस्तान में महंगाई बढ़ने की आशंका है। समाचार एजेंसी एएनआइ की एक रिपोर्ट में भी साफ किया गया है कि महंगाई में भारी बढ़ोतरी से मांग में कमी आ सकती है। इसका सीधा असर अर्थव्यस्था पर पड़ेगा।

विज्ञापन


वहीं पाकिस्तान की टैक्स एजेंसी के पूर्व प्रमुख जैदी ने कहा है कि पाकिस्तान दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गया है। चालू खाता घाटा (सीएडी) वित्त वर्ष की पहली छमाही में नौ अरब डॉलर को पार कर चुका है, जो जीडीपी का 5.7 प्रतिशत है। अगर सीएडी इसी तरह बढ़ता रहा, तो पाकिस्तान कर्ज के जाल से निकल नहीं पाएगा। पाकिस्तान पर घरेलू और विदेशी कर्ज 50 हजार अरब पाकिस्तानी रुपये से भी ज्यादा हो चुका है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के पास कर्ज चुकाने के पैसे नहीं है। इमरान खान के कार्यकाल में सरकार ने 20.7 खरब पाकिस्तानी रुपये का नया कर्ज लिया है। चंद दिनों पहले इमरान 300 अरब डॉलर के कर्ज की उम्मीद में चीन गए थे, जो पूरी नहीं हो सकी। जब तक पाकिस्तान का नाम एफएटीएफ की ग्रे सूची में शामिल है, तब तक उसे नया कर्ज भी नहीं मिल सकता। देश में महंगाई आसमान छू रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तानी अखबार डान ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वैश्विक तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते पाकिस्तान के लिए आयात बिल का भुगतान करना मुश्किल होगा। 

अखबार डान ने कहा है कि तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण पाकिस्तान सरकार को आयात बिल का भुगतान करने में मुश्किल पैदा होगी।  रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी से ही उच्च मुद्रास्फीति के कारण लोगों को अभी तक कोई राहत नहीं मिल पाई है। अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रिकार्ड बढ़ोतरी के कारण महंगाई का एक नया दौर शुरू हो गया है।


बढ़ती मंहगाई का असर निश्चय ही खेती पर भी पड़ेगा. किसानों ने भी उत्पादन की लागत बेतहाशा बढ़ने की आशंका जताई है। पाकिस्तान में खाद की कीमतें पहले से ही किसानों की पहुंच से बाहर हैं।फैक्टरियां और काम-धंधे बंद होने से बेरोजगारी और बढ़ गई है। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने अपनी ताजा रिपोर्ट में इमरान खान सरकार को आसफ अली जरदारी और नवाज शरीफ सरकार से कहीं अधिक भ्रष्ट बताया है। भ्रष्टाचार सूचकांक में पाकिस्तान जहां 2018 में 112वें पायदान पर था, वहीं साल 2021 में 140वें पायदान पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed