फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan says no deal with Pakistan Army to end Azadi March rally ended to avoid bloodshed news in Hindi

Pakistan: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान बोले, सेना के साथ समझौता नहीं किया, रक्तपात से बचने के लिए रोका मार्च

Fri, 27 May 2022 08:01 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 27 May 2022 08:01 PM IST
सार

पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से बाहर होने वाले इमरान खान ने जल्द चुनाव की मांग करते हुए एक विशाल रैली का आह्वान किया था। लेकिन, पूर्व प्रधानमंत्री ने गुरुवार को इस रैली को खत्म करने का फैसला किया था। शुक्रवार को उन्होंने इस निर्णय के कारणों पर बात की।

विज्ञापन
Imran Khan says no deal with Pakistan Army to end Azadi March rally ended to avoid bloodshed news in Hindi
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को उन रिपोर्ट्स को खारिज किया जिनमें दावा किया गया है कि उन्होंने अपनी विशाल आजादी मार्च को समाप्त करने के लिए देश की ताकतवर सेना से समझौता किया है। नए आम चुनाव कराने की मांग के साथ हो रहे इस मार्च को समाप्त करने की वजह को लेकर उन्होंने कहा कि यह कदम रक्तपात से बचने के लिए उठाया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को इमरान खान ने चेतावनी दी थी कि अगर 'इंपोर्टेड सरकार' छह दिन में ताजा आम चुनावों का एलान करने में असफल रहती है तो मैं पूरे देश को लेकर पाकिस्तान की राजधानी पहुंचूंगा। इमरान की इस चेतावनी पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पलटवार करते हुए कहा कि उनकी (इमरान खान) तानाशाही काम नहीं करेगी और चुनाव की तारीख का फैसला संसद करेगी।
विज्ञापन


जनता के बीच पुलिस को लेकर भारी आक्रोश है: इमरान खान
आजादी रैली को समाप्त करने का फैसला करने के एक दिन बाद शुक्रवार को इमरान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश के कई शहरों में मेरी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के सदस्यों के साथ पुलिस दुर्व्यवहार कर रही है। मैंने लोगों के बीच इसे लेकर भारी आक्रोश देखा है। पुलिस ने मार्च को रोकने के लिए जो किया उसे लेकर लोगों के बीच मैंने गुस्सा देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की चिंता है इसलिए लिया मार्च को समाप्त करने का फैसला
इमरान खान ने आगे कहा कि इस बात का डर था कि अगर मार्च तय योजना के अनुसार चलता रहा तो देश अफरा-तफरी और अराजकता के जाल में फंस जाएगा। उन्होंने कहा, 'इसे हमारी कमजोरी मत समझिए और यह भी मत समझिए कि कोई समझौता हुआ है। मुझे अजीब बातें सुनने को मिल रही हैं कि सेना के साथ कोई डील की गई है। मैंने किसी के साथ कोई समझौता नहीं किया है।'


'जल्द चुनाव का एलान नहीं हुआ तो फिर निकालूंगा विशाल रैली'
पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि रैली को खत्म करने के पीछे एकमात्र कारण यही है कि मैं देश के लिए चिंतित हूं। पिछले सप्ताह इमरान खान ने अपने समर्थकों से 25 मई को शांतिपूर्ण तरीके से इस्लामाबाद के लिए कूच करने का आह्वान किया था। हालांकि, 69 वर्षीय खान ने यह भी कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही चुनावों की घोषणा नहीं की तो मैं फिर से एक विशाल रैली का एलान करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed