फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran khan said Indo US joint statement described Pakistan as a promoter of cross-border terrorism

Pakistan: भारत-अमेरिका के संयुक्त बयान में पाकिस्तान से जुड़े आतंकवाद के तार पर उठे सवाल, तो बौखलाए इमरान खान

Fri, 23 Jun 2023 09:55 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 23 Jun 2023 09:55 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान जारी जारी किए एक संयुक्त बयान में पाकिस्तान को भारत में आतंकवाद को सीमा पार से बढ़ावा देने वाला बताया गया है।

विज्ञापन
Imran khan said Indo US joint statement described Pakistan as a promoter of cross-border terrorism
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान जारी जारी किए एक संयुक्त बयान में पाकिस्तान को भारत में आतंकवाद को सीमा पार से बढ़ावा देने वाला बताया गया है। बृहस्पतिवार को हुई बैठकों और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद अपने संयुक्त बयान में प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 26 नवंबर 2008 को हुए मुंबई हमले, और पठानकोट हमले के अपराधियों को दंडित करने की पाकिस्तान से अपील की।

विज्ञापन


बाद में, प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी संसद की संयुक्त बैठक में अपने संबोधन में कहा कि आतंकवाद से निपटने में “कोई किंतु-परंतु” नहीं हो सकता है और उन्होंने पाकिस्तान पर परोक्ष हमला करते हुए आतंकवाद के प्रायोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख खान ने पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) की मौजूदा गठबंधन सरकार और पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा की उनके फर्जी दावों तथा अमेरिका की अनगिनत यात्राओं के लिए आलोचना की।
विज्ञापन


पाक मीडिया ने भारत-अमेरिका के संयुक्त बयान पर कहा
पाकिस्तान के प्रमुख मीडिया संस्थानों ने भारत और अमेरिका की उस संयुक्त मांग पर ध्यान केंद्रित किया जिसमें पाकिस्तान को यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है कि उसके नियंत्रण वाले किसी भी क्षेत्र का इस्तेमाल सीमा पार आतंकवादी हमले के लिए नहीं किया जाए और इसके लिए तत्काल कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पाकिस्तान से 26/11 मुंबई में हुए हमले और पठानकोट हमले के अपराधियों को दंडित करने का भी आह्वान किया है। पाकिस्तानी अखबार की वाशिंगटन से जारी एक खबर में कहा गया है कि संयुक्त बयान में प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे पाकिस्तानी आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई का आह्वान किया गया है। संयुक्त बयान में गुरुवार को कहा गया कि अमेरिका और भारत वैश्विक आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए एक साथ खड़े हैं और आतंकवाद के सभी रूपों की स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed