फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan party demands resignation of pakistan CEC and Chief Justice over alleged rigging

Pakistan: चुनाव आयुक्त-चीफ जस्टिस के इस्तीफे की मांग, धांधली के खुलासे से पाकिस्तान की राजनीति में उबाल

Sun, 18 Feb 2024 03:55 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 18 Feb 2024 03:55 PM IST
सार

पूर्व अधिकारी के दावे से पाकिस्तान की राजनीति में उबाल आ गया है। पीटीआई ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है और विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। साथ ही धांधली को रोकने में नाकाम रहने पर मुख्य चुनाव आयुक्त और मुख्य न्यायाधीश के इस्तीफे की मांग की है। 

विज्ञापन
Imran Khan party demands resignation of pakistan CEC and Chief Justice over alleged rigging
इस्लामाबाद में पीटीआई समर्थक - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने चुनाव में धांधली के खुलासे के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त और मुख्य न्यायाधीश के इस्तीफे की मांग शुरू कर दी है। पीटीआई की यह मांग पाकिस्तान के पूर्व अधिकारी के उस खुलासा के बाद सामने आई है, जिसमें पूर्व अधिकारी ने दावा किया था कि आम चुनाव में धांधली हुई। दरअसल रावलपिंडी के पूर्व कमिश्नर लियाकत अली छत्ता ने शनिवार को दावा किया रावलपिंडी में चुनाव में हार रहे उम्मीदवारों को जिताया गया। 
विज्ञापन


पूर्व अधिकारी के दावे से भड़की पीटीआई
छत्ता ने दावा किया कि रावलपिंडी में ही 13 हार रहे उम्मीदवारों को जिताया गया। छत्ता ने धांधली की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। पूर्व अधिकारी के दावे से पाकिस्तान की राजनीति में उबाल आ गया है। पीटीआई ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है और विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। साथ ही धांधली को रोकने में नाकाम रहने पर मुख्य चुनाव आयुक्त और मुख्य न्यायाधीश के इस्तीफे की मांग की है। 
विज्ञापन


'जनादेश चोरी किया गया'
पीटीआई ने बयान जारी कर कहा कि 'मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान रजा और मुख्य न्यायाधीश जस्टिस काजी फैज इसा इस्तीफा दें। छत्ता ने पीटीआई के दावे को सही बताया कि किस तरह से जनादेश चोरी किया गया। पीटीआई के निर्दलीय उम्मीदवारों की 70 हजार से ज्यादा वोटों की जीत को हार में बदल दिया गया। लोगों ने पीटीआई  के निर्दलीय उम्मीदवारों को बड़ी संख्या में वोट दिया, लेकिन पीटीआई के बहुमत को एक रात में अल्पमत में बदल दिया गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पीपीपी ने भी की जांच की मांग
पीटीआई ने मांग की कि चुनाव आयोग नेशनल असेंबली में उनकी चुराई गई 86 सीटों को वापस करे और धांधली में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पार्टी ने इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी। वहीं बिलावल भुट्टो जरदारी की पार्टी पीपीपी ने छत्ता के आरोपों की जांच की मांग की है। नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएलएन ने आरोपों को बेबुनियाद बताया और छत्ता की मानसिक स्थिति पर ही सवाल उठाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed