फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran khan government in trouble: Pakistan loses four spots in corruption perceptions ranking report

CPI-2020 की रिपोर्ट इमरान खान के लिए बनी मुसीबत, भ्रष्टाचार में चार कदम आगे पहुंचा पाकिस्तान, जानिए बाकी देशों का हाल

Sat, 30 Jan 2021 12:27 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 30 Jan 2021 12:27 PM IST
विज्ञापन
Imran khan government in trouble: Pakistan loses four spots in corruption perceptions ranking report
Imran Khan - फोटो : पीटीआई

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की  भ्रष्टाचार से जुड़ी एक ताजा रिपोर्ट पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए  मुसीबन बन गई है। करप्शन परसेप्शन इंडेक्स (CPI 2020) की रिपोर्ट के मुताबिक,  दुनिया के 180 देशों की रैंकिंग में पाकिस्तान 124वें  पायदान पर पहुंच गया है। कर्ज में डूबे पाकिस्तान की भ्रष्टाचार के मामले में स्थिति पहले से भी बदहाल हो गई है। इस रिपोर्ट के आने के बाद पाकिस्तान में विपक्ष एकजुट होकर इमरान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।आइए बताते हैं कि ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की 180 देशों की सूची में पाकिस्तान के अलावा भारत और उसके पड़ोसी देशों क्या स्थिति है।  

विज्ञापन

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल भ्रष्टाचार सूचकांक- 2020 में भारत 86वें पायदान पर है। वहीं भारत का पड़ोसी देश चीन 78वें स्थान पर है। चीन भारत से नौ पायदान ऊपर है। भ्रष्टाचार को रोकने के मामले में चीन सरकार भारत से आगे है। भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और बांग्लादेश की स्थिति काफी गंभीर है। इस तालिका में पाकिस्तान 124वें और  बांग्लादेश 146वें पायदान पर हैं। हर मौके पर भारत से तुलना करने वाला पाकिस्तान भ्रष्टाचार के मामले भारत से बहुत आगे है।भारत अपने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और बांग्लादेश से अच्छी स्थिति में है।
विज्ञापन


विपक्ष ने चौतरफा  इमरान को घेरा 
पाकिस्तान में भ्रष्टाचार के खात्मे का वादा करके सत्ता में आए इमरान खान पर विपक्ष ने जोरदार हमला बोला है। विपक्षी दलों ने कहा कि पाकिस्तान वर्ष 2020 और वर्ष 2019 में 120 वें स्थान पर था और अब यह 124वें स्थान पर पहुंच गया है। यही नहीं वर्ष 2018 से तुलना करें,  तो इमरान का नया पाकिस्तान 7 पायदान नीचे चला गया है। बिलावल भुट्टों की पार्टी पीपीपी की नेता शेरी रहमान ने इमरान खान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इमरान खान भ्रष्टाचार के खात्मे का दावा करते हैं, लेकिन उनका हर एक दावा झूठा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इमरान के कामकाज पर उठे सवाल 

शेरी रहमान ने इमरान सरकार के कामकाज पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि इमरान के कार्यकाल में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। उनके कार्यकाल में पाकिस्तान ग्लोबल करप्शन इंडेक्स में लगातार नीचे जा रहा है। रहमान ने कहा कि इमरान जब से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने हैं, तब से देश भ्रष्टाचार के मामले में नीचे आ रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूद सरका को पूरा ध्यान राजनीतिक विरोधियों के दमन पर टिकी है। उनकी दिलचस्पी देश में बढ़ रहे भ्रष्टाचार को रोकने में कतई नहीं है। शेरी रहमान ने कहा कि इमरान को अब सत्ता में रहने का नैतिक हक नहीं है।

बता दें किअंतरराष्ट्रीय संस्था ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल हर साल करीब 180 देशों में भ्रष्टाचार से संबंधित इंडेक्स तैयार करती है। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने इस बार के मापदंडों में कोविड-19 महामारी से निपटने के दौरान हुए भ्रष्टाचार पर विशेष जोर दिया। संस्था की चेयरपर्सन डेलिया फरेरिया रूबियो ने कहा कि कोराना वायरस सिर्फ स्वास्थ्य और आर्थिक संकट नहीं है। यह भ्रष्टाचार संकट भी है, जिससे हम फिलहाल निपटने में असफल साबित हो रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed