फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Impact to give 10 million dollars to Indian people contesting elections

चुनाव लड़ रहे भारतवंशियों को एक करोड़ डॉलर देगा ‘इम्पैक्ट’

Thu, 30 Jul 2020 06:59 AM IST
अवधेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: अवधेश कुमार Updated Thu, 30 Jul 2020 06:59 AM IST
विज्ञापन
Impact to give 10 million dollars to Indian people contesting elections
सांकेतिक तस्वीर
भारतीय-अमेरिकी राजनीतिक संगठन ‘इम्पैक्ट’ ने अमेरिकी चुनाव में हिस्सा लेने वाले समुदाय के सदस्यों की एक करोड़ डॉलर की मदद करने की घोषणा की है। ‘इम्पैक्ट’ की योजना उच्च पदों के लिए चुनाव लड़ रहे भारतवंशियों की पहचान करने, उन्हें बढ़ावा देने और मदद करने के लिए एक नया कार्यक्रम बनाने की है।
विज्ञापन


इस घोषणा का भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस ने स्वागत किया। कैलिफोर्निया की सीनेटर हैरिस ने कहा, ‘मैं भारतीय-अमेरिकी समुदाय की चुनाव की प्रक्रिया में बढ़ती भूमिका को देखकर बेहद खुश हूं। मेरी खुशी सिर्फ एक भारतवंशी के बतौर ही नहीं बल्कि एक ऐेसे शख्स के रूप में भी है जिसका मानना है कि हमारे देश में सभी जातीयों और पृष्ठभूमि के जितने अमेरिकी होंगे उतना ही हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा।’ 
विज्ञापन


इम्पैक्ट ने एक बयान में कहा कि बीते आठ वर्षों में अमेरिकी कांग्रेस में भारतीय अमेरिकियों की संख्या पांच गुना बढ़ गई है। यह संगठन एक प्रमुख राजनीतिक संगठन है जो सरकारी कार्यालयों में भारततवंशियों की संख्या बढ़ाने के मकसद से प्रशिक्षण देने, धन जुटाने और प्रतिभाशाली लोगों को चुनने का काम करता है। उसने वकील नील मखीजा को संगठन का नया कार्यकारी निदेशक बनाने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिडेन ने कमला हैरिस के लिए दस्तावेजों में लिखा ‘प्रतिभाशाली’

डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के दावेदार जो बिडेन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए अपनी पसंद को लेकर चुप्पी रखी लेकिन भारतवंशी कमला हैरिस को लेकर उन्होंने खुलकर प्रशंसा की। बिडेन के पास जो दस्तावेज थे उनमें हैरिस का नाम शीर्ष पर देखा गया और उनके नाम के आगे पांच बिंदु लिखे देखे गए। इनमें लिखा था ‘द्वेष मत पालो’, ‘मेरे और जिल के साथ प्रचार करो’, ‘प्रतिभाशाली’, ‘अभियान में मददगार’ और ‘उनके (महिला) प्रति सम्मान’। बाइडेन सार्वजनिक तौर पर भी पहले कई बार हैरिस की प्रशंसा कर चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed