फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Illegal migration threatens to overwhelm, warns UK PM Sunak

Italy: 'यूरोप में अवैध प्रवासियों की संख्या बढ़ने का खतरा...,' इटली दौरे पर पहुंचे ऋषि सुनक ने दी चेतावनी

Sun, 17 Dec 2023 05:36 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 17 Dec 2023 05:36 PM IST
सार

Italy: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि दुश्मन यूरोपीय समाज को अस्थिर करने की कोशिश कर सकते हैं। वे जानबूझकर लोगों को हमारे तटों पर लाकर आव्रजन को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Illegal migration threatens to overwhelm, warns UK PM Sunak
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक सप्ताहांत पर इटली के आधिकारिक दौरे पर हैं। यहां एक कार्यक्रम में उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध प्रवासन से यूरोप के प्रभावित होने का खतरा है। उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानूनों को अपडेट करने का सही समय है। 

विज्ञापन

'आव्रजन को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं दुश्मन'
सुनक ने कहा कि दुश्मन यूरोपीय समाज को अस्थिर करने की कोशिश कर सकते हैं। वे जानबूझकर लोगों को हमारे तटों पर लाकर आव्रजन को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। सुनक इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की दक्षिणपंथी ब्रदर्स ऑफ इंटली पार्टी की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'समस्या का न हुआ समाधान तो अवैध प्रवासियों की बढ़ेगी संख्या'
उन्होंने आगे कहा, अगर हम इस (अवैध प्रवास) समस्या से नहीं निपटते हैं तो उनकी (अवैध प्रवासियों की) संख्या बढ़ती ही जाएगी। उन्होंने आगे कहा, अवैध प्रवास हमारे देशों और उन लोगों की मदद करने की हमारी क्षमता को प्रभावित करेगा, जिन्हें वास्तव में हमारी मदद की सबसे ज्यादा जरूरत है। अगर हमें अपने कानूनों को अपडेट करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बातचीत की मेजबानी करने की जरूरत है, तो हमें ऐसा करना चाहिए। अगर हमने अभी इस समस्या का समाधान नहीं किया तो नावें आती रहेंगी। समुद्र में और लोगों की जानें जाएंगी।  

विज्ञापन

'लोगों के जीवन को खतरे में डालते हैं आपराधिक गिरोह'
सुनक ने घरेलू मोर्चे पर अवैध प्रवासियों की नावों को रोकने के संकल्प लिया हुआ है। ब्रिटेन में अवैध रूप से प्रवेश करने के लिए इंग्लिश चैनल को पार करने वाले प्रवासियों कई बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। ये प्रवासी बड़ी संख्या में हैं। ब्रिटिश-भारतीय प्रधानमंत्री ने आगे कहा, आपराधिक गिरोह अपना गलत व्यापार चलाने का सस्ता तरीका ढूंढ लेंगे। वे हमारी मानवता का शोषण करेंगे। जब वे लोगों को समुद्र में इन नौकाओं में डालते हैं तो वे उनके जीवन को खतरे में डालते हैं और इस बारे में कुछ नहीं सोचते हैं। 

जॉर्जिया मेलोनी के साथ की बैठक, अवैध प्रवासन पर की चर्चा
सुनक ने अपनी इटली की समकक्ष मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की। इस दौरान उन्होंने अवैध प्रवास से निपटने को लेकर भी चर्चा की। डाउनिंग स्ट्रीट ने इस बैठक के बारे में एक आधिकारिक बयान में कहा कि दोनों नेताओं ने तस्करी करने वाले आपराधिक गिरोहों से लड़ने और यूरोप की सीमाओं पर नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयासों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed