{"_id":"5ff48b1a8e052b5b94002c60","slug":"il-fs-scam-ed-attaches-452-crore-property-in-singapore","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएलएंडएफएस घोटालाः सिंगापुर में संदिग्ध कंपनी की 452 करोड़ की संपत्ति जब्त","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
आईएलएंडएफएस घोटालाः सिंगापुर में संदिग्ध कंपनी की 452 करोड़ की संपत्ति जब्त
Tue, 05 Jan 2021 09:21 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 05 Jan 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
ed
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को आईएलएंडएफएस के कथित भुगतान संकट मामले में धन शोधन की जांच के दौरान सिंगापुर स्थित एक संदिग्ध अथवा मुखौटा कंपनी की 452 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली।
ईडी ने एक बयान जारी कर बताया कि संपत्ति को अस्थाई रूप से धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया है। यह संपत्ति ब्रिटेन के नागरिक जैमिन व्यास के स्वामित्व वाली एक संदिग्ध कंपनी एएसकोल पीटीई सिंगापुर की हिस्सेदारी वाले शेयरों के रूप में है।
बयान में कहा गया है कि जब्त संपत्ति आईएलएफएस तमिलनाडु पावर कंपनी लिमिटेड के 8.86 प्रतिशत शेयरों के रूप में है, जिनका वर्तमान मूल्य लगभग 452 करोड़ रुपये है। धन शोधन का यह मामला दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा 2019 में आईआरएल, आईटीएनएल, आईएलएंडएफएस की समूह कंपनियां, इसके अधिकारियों और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज मामले से निकला है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय ने भी इस मामले में उसकी सहयोगी जांच एजेंसी गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय यानी एसएफआईओ द्वारा आईएलएंडएफएस फाइनेंसियल सविर्सिज और उसके अधिकारियों के खिलाफ दायर शिकायत का संज्ञान लेते हुए इसकी जांच शुरू की।
ईडी ने कहा कि जांच से पता चला है कि जैमिन व्यास का आईएलएंडएफएस के अधिकारियों और सीप्को-तीन नामक एक चीनी ईपीसी ठेकेदार के बीच सांठगांठ के जरिये आईएलएंडएफएस और भारतीय बैंकों के साथ धोखाधड़ी की सुनियोजित योजना थी।