Russia: 'अगर रूस के खिलाफ लड़ता है अमेरिका तो यह यूक्रेन जंग से बहुत अलग होगा,' पुतिन की बड़ी चेतावनी
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अमेरिका ने ऑकस सुरक्षा गठबंधन बनाकर बीजिंग के साथ तनाव बढ़ा दिया है औऱ रूस व चीन सैन्य गठबंधन नहीं बना रहे हैं। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि स्वस्थ लोगों के दिमाग में ये स्वस्थ विचार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति अपने बयानों के चलते चर्चाओं में बने हुए हैं। इस बीच, उन्होंने एक बार फिर अमेरिका पर निशाना साधा है। पुतिन ने कहा कि यह एक बकवास सुझाव है कि अमेरिका को रूस और चीन के खिलाफ युद्ध की तैयारी करनी चाहिए। इससे पहले पुतिन ने पश्चिम को चेतावनी दी थी कि मॉस्को के खिलाफ कोई भी युद्ध यूक्रेन में जारी जंग से बिल्कुल अलग होगा।
रूसी नेता की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब अमेरिकी कांग्रेस (संसद) द्वारा नियुक्त एक द्विदलीय पैनल ने कहा है कि वॉशिंगटन को अपने पारंपरिक बलों का विस्तार करके, गठबंधनों को मजबूत करके और अपने परमाणु हथियार के आधुनिकीकरण कार्यक्रम को आगे बढ़ाना चाहिए और मॉस्को व बीजिंग के साथ संभावित युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए।
व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अमेरिका ने ऑकस (AUKUS) सुरक्षा गठबंधन बनाकर बीजिंग के साथ तनाव बढ़ा दिया है औऱ रूस व चीन सैन्य गठबंधन नहीं बना रहे हैं। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि स्वस्थ लोगों के दिमाग में ये स्वस्थ विचार हैं, क्योंकि अमेरिका रूस के साथ युद्ध की तैयार कर रहा है। पुतिन ने कहा, ठीक है..हम सभी युद्ध की तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि हम प्राचीन सिद्धांत का पालन करते हैं। यदि आप शांति चाहते हैं तो युद्ध के लिए तैयार रहें।
हंसते हुए रूसी राष्ट्रपति ने आगे कहा, हम शांति चाहते हैं। इसके अलावा रूस व चीन दोनो के साथ लड़ना..यह बकवास सुझाव है, मुझे नहीं लगता कि यह गंभीर है। मुझे लगता है कि वे सिर्फ एक-दूसरे को डरा रहे हैं।
राष्ट्रपति ने यह भी चेतावनी दी कि अगर अमेरिका रूस के खिलाफ लड़ता है तो यह यूक्रेन में युद्ध से बहुत अलग होगा। पुतिन ने कहा, अगर वे रूस के साथ लड़ना चाहते हैं तो यह पूरी तरह से अलग युद्ध होगा, यह केवल एक विशेष सैन्य अभियान नहीं होगा। मध्य पूर्व (इस्राइल-हमास युद्ध) को देखें..क्या यह एक विशेष सैन्य अभियान है, क्या आप उनकी तुलना कर सकते हैं?
उन्होंने कहा, अगर हम परमाणु शक्तियों के बीच युद्ध के बारे में बात करते हैं, तो यह एक पूरी तरह से अलग कहानी होगी। मुझे नहीं लगता कि लोग अपने सही दिमाग में इस तरह की चीज के बारे में सोच सकते हैं, लेकिन अगर ऐसा विचार उनके पास आता है तो यह केवल हमें सावधान कर सकते हैं।
इससे पहले,अमेरिका ने कहा कि रूस और चीन दोनों अपने परमाणु हथियारों के शस्त्रागार का आधुनिकीकरण कर रहे हैं और यदि चीन अपनी वर्तमान गति जारी रखता है तो 2035 तक उसके पास 1500 परमाणु हथियारों का भंडार होने की संभावना है।