फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   If Donald Trump is really arrested tomorrow what will be the scene in America Know the whole matter

Donald Trump: कल अगर ट्रंप सचमुच गिरफ्तार हुए तो अमेरिका में कैसा नजारा बनेगा? जानें पूरा मामला

Mon, 20 Mar 2023 09:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, वॉशिंगटन
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 20 Mar 2023 09:18 PM IST
सार

मैनहटन स्थित डिस्ट्रिक्ट अटारनी एल्विन ब्रैग जूनियर ने ट्रंप के इस बयान के बारे में कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है। लेकिन अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने एक रिपोर्ट में बताया है कि डिस्ट्रिक अटार्नी सहित न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के अधिकारियों की एक बैठक हुई है, जिसमें ट्रंप को दोषी ठहराए जाने की स्थिति में अपनाए जाने सुरक्षा इंतजामों पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन
If Donald Trump is really arrested tomorrow what will be the scene in America Know the whole matter
डोनाल्ड ट्रंप(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने शनिवार को यह बयान देकर सनसनी फैला दी थी कि मंगलवार यानी 21 मार्च को उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि बाद में उनके प्रवक्ता ने यह स्वीकार किया कि गिरफ्तारी के बारे में ट्रंप को आधिकारिक रूप से कोई सूचना नहीं दी गई है। ट्रंप विरोधियों का कहना है कि ऐसे बयान देकर ट्रंप अपने को निर्दोष बताना चाहते हैं और यह संदेश देना चाहते हैं कि बाइडेन प्रशासन उनके खिलाफ न्यायिक प्रक्रिया को हथियार बना रहा है।   

विज्ञापन


मैनहटन स्थित डिस्ट्रिक्ट अटारनी एल्विन ब्रैग जूनियर ने ट्रंप के इस बयान के बारे में कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है। लेकिन अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने एक रिपोर्ट में बताया है कि डिस्ट्रिक अटार्नी सहित न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के अधिकारियों की एक बैठक हुई है, जिसमें ट्रंप को दोषी ठहराए जाने की स्थिति में अपनाए जाने सुरक्षा इंतजामों पर चर्चा हुई। 
विज्ञापन


एक खबर के मुताबिक अधिकारी इसी हफ्ते ट्रंप के खिलाफ नए अभियोग लगाने की तैयारी कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक ट्रंप पर खास अभियोग क्या लगाए जाएंगे, इस बारे में अभी पूरा ब्योरा सामने नहीं है। लेकिन समझा जाता है कि कारोबारी रिकॉर्ड्स में हेरफेर करने जैसा गंभीर इल्जाम उन पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उधर एक ग्रैंड जूरी ट्रंप की तरफ से एक महिला को चुप रखने के लिए एक बड़ी रकम देने के मामले पर भी सुनवाई कर रही है। कुछ ट्रंप समर्थकों ने शक जताया है कि इसी मामले में पूर्व राष्ट्रपति को गिरफ्तार किया जा सकता है। पिछले हफ्ते जूरी ने ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन से दो बार जिरह की थी। कोहेन ने बताया कि ट्रंप ने उन्हें पोर्न स्टार स्टॉर्मी डैनियल्स को भुगतान करने को कहा था। आरोप है कि डैनियल्स के ट्रंप के साथ प्रेम संबंध थे। ट्रंप चाहते थे कि डैनियल्स इस बारे में कोई सार्वजनिक बयान ना दें। ट्रंप ने अपने समर्थकों से कहा है कि उनकी गिरफ्तारी होने पर वे सड़कों पर आकर विरोध जताएं। 

ट्रंप पर एक मुकदमा अपने साथ ह्वाइट हाउस के गोपनीय दस्तावेज ले जाने के मामले में भी चल रहा है। आरोप है कि 2021 में जब ट्रंप ह्वाइट हाउस से गए, तो वे कई संवेदनशील दस्तावेज फ्लोरिडा में मार-ए-लागो स्थित अपने नए निवास पर ले गए। एक अन्य मामले में ट्रंप और उनके समर्थकों पर जॉर्जिया राज्य में 2020 के चुनाव को अनुचित रूप से प्रभावित करने के आरोप की जांच चल रही है।

ट्रंप ने इन सभी मामलों में लगे आरोपों का खंडन किया है। ट्रंप 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में उतरने का एलान कर चुके हैँ। उनके समर्थकों का आरोप है कि इस एलान के बाद से ट्रंप के खिलाफ कानूनी कार्रवाइयां तेज कर दी गई हैं, ताकि उन्हें सियासी रास्ते से हटाया जा सके। 


ट्रंप को भी अंदेशा है कि उन्हें इनमें से किसी मामले में गिरफ्तार किया जा सकता है। इसीलिए इस बारे में कोई ठोस सूचना ना होने के बावजूद उन्होंने अपने समर्थकों को आगाह कर दिया। ट्रंप की लोकप्रियता अभी भी बरकरार है। इसलिए अधिकारियों को अंदेशा है कि पूर्व राष्ट्रपति की गिरफ्तारी की अवस्था में अफरा-तफरी का माहौल बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed