फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   If attacked, full strength of US forces will come down on you, Donald Trump warns Iran

Donald Trump Warns Iran: 'अगर हमला हुआ तो पूरी अमेरिकी सेना आप पर टूट पड़ेगी', ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी

Sun, 15 Jun 2025 12:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 15 Jun 2025 12:07 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ईरान को अमेरिकी संपत्तियों पर किसी भी तरह के जवाबी हमले के खिलाफ सख्त चेतावनी दी। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान की ओर से हम पर किसी भी तरह से हमला किया जाता है तो अमेरिकी सशस्त्र बलों की पूरी ताकत और शक्ति आप पर टूट पड़ेगी।

विज्ञापन
If attacked, full strength of US forces will come down on you, Donald Trump warns Iran
Donald Trump - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ईरान को कड़ी चेतावनी दी। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने कोई दुस्साहस किया तो अंजाम ऐसा होगा, जो उसने न तो पहले कभी देखा होगा और न ही कभी सोचा होगा। ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब इस्राइल ने तेहरान में ईरान के रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय को निशाना बनाया। इस्राइल ने शनिवार को ईरान के बुशहर प्रांत में साउथ पारस गैस फील्ड से जुड़ी एक प्राकृतिक गैस प्रसंस्करण इकाई पर भी हमला किया।

विज्ञापन


यह कहते हुए कि ईरान पर इस्राइल के हमलों में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं थी, ट्रंप ने दावा किया कि वह ईरान और इस्राइल के बीच आसानी से समझौता करवा सकते हैं और इस संघर्ष को रुकवा सकते हैं। इससे पहले रविवार को ईरान ने तेहरान और वाशिंगटन डीसी के बीच परमाणु वार्ता के छठे दौर को रद्द कर दिया था।
विज्ञापन


क्या है मामला?

  • दरअसल, इस्राइल ने शुक्रवार को ईरान के कई ठिकानों पर हमले किए थे। इनमें कई परमाणु ठिकाने भी शामिल थे। इससे पश्चिम एशिया में संघर्ष का एक और मोर्चा खुल गया। इस एयर स्ट्राइक में ईरान के 20 टॉप कमांडर मारे गए। इनमें आर्मी और एयरफोर्स चीफ भी शामिल हैं। इस्राइल ने शुक्रवार सुबह 200 फाइटर जेट्स से 6 ठिकानों पर हमला किया। इन हमलों में ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इसके जवाब में ईरान ने दोपहर में इस्राइल पर जवाबी हमले किए। ईरान ने 100 से ज्यादा ड्रोन दागे। इस्राइली सेना यानी IDF का दावा है कि उसने सभी ड्रोन मार गिराए। 
  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान परमाणु समझौता कर ले वरना और बड़ा बड़ा हमला झेलना होगा। ट्रंप ने कहा कि सबकुछ खत्म होने से पहले ईरान को यह डील कर लेनी चाहिए।
  • बढ़ते तनाव के बीच इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमले की योजना और सैन्य अभियान ऑपरेशन राइजिंग लायन को लेकर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि ईरान के खिलाफ चलाया गया सैन्य अभियान ऑपरेशन राइजिंग लायन की मंजूरी छह महीने पहले नवंबर 2024 में दी गई थी। यह अभियान पहले अप्रैल 2025 में शुरू किया जाना था, लेकिन कुछ कारणों से इसे आगे बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed