{"_id":"688eb32ec86c9ca9d70e109a","slug":"idf-killed-hamas-commander-salah-al-din-zara-terrorists-hiding-in-gaza-tunnel-surrendered-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaza: हमास कमांडर सलाह अल-दीन जारा को आईडीएफ ने मार गिराया, गाजा सुरंग में छिपे आतंकियों ने किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gaza: हमास कमांडर सलाह अल-दीन जारा को आईडीएफ ने मार गिराया, गाजा सुरंग में छिपे आतंकियों ने किया आत्मसमर्पण
Sun, 03 Aug 2025 06:24 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sun, 03 Aug 2025 06:24 AM IST
सार
IDF ने हमास आतंकवादी संगठन में अल-फुरकान बटालियन के उप-कमांडर सलाह उल-दीन जारा को मार गिराने का दावा किया है। आईडीएफ का कहना है कि जारा को उसने 24 जुलाई को मार गिराया। इसके अलावा, इस्राइली सेना ने उत्तरी गाजा के बेत हनून इलाके में एक सुरंग में छिपे आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। सेना ने उनके पास से कई हथियार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
इजरायली ऑपरेशन के बीच गाजा पट्टी से दृश्य (फाइल)
- फोटो : एक्स/रॉयटर्स
विस्तार
इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने दावा किया है कि उसने हमास कमांडर सलाह अल-दीन जारा को मार गिराया है। वह हमास आतंकवादी संगठन में अल-फुरकान बटालियन का उप-कमांडर था। आईडीएफ का कहना है कि वह 24 जुलाई, 2025 को मारा गया। इसके अलावा, उत्तरी गाजा पट्टी के बेत हनून इलाके में सुरंग में छिपे आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
विज्ञापन
IDF के अनुसार, जारा पहले बटालियन की लड़ाकू सहायता कंपनी का कमांडर था। उसने गाजा पट्टी में इस्राइली नागरिकों और आईडीएफ बलों पर कई हमले करवाए थे।
ये भी पढ़ें: Report: प्राचीन दाई परंपरा बन रही मातृत्व संकट का हल, युगांडा से US तक क्रांतिकारी बदलाव की कहानी बनी उम्मीद
विज्ञापन
गाजा सुरंग में छिपे आतंकियों का आत्मसमर्पण
इस्राइली सेना ने शनिवार को उत्तरी गाजा पट्टी के बेत हनून इलाके में एक अभियान चलाया। इस दौरान सेना ने इलाके में एक सुरंग के शाफ्ट से निकले कई आतंकवादियों की पहचान की। आतंकवादियों ने सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
आतंकियों ने घटनास्थल से भागने की बनाई थी योजना
बेत हनून इलाके में मौजूद सुरक्षा बलों ने आत्मसमर्पण करने वाले आतंकवादियों से पूछताछ की। इस दौरान आतंकवादियों ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल से भागने की योजना बनाई थी, क्योंकि शाफ्ट में उनके साथ मौजूद एक अन्य आतंकवादी आईडीएफ के साथ झड़प में मारा गया था।
ये भी पढ़ें: US: कैलिफोर्निया में आव्रजन एजेंटों की मनमानी पर रोक का आदेश बरकरार, अमेरिकी अदालत ने खारिज की सरकार की अपील
इस्राइली सेना ने घटनास्थल से जब्त किए कई हथियार
आत्मसमर्पण करने वाले आतंकवादियों ने बेत हनून इलाके में शाफ्ट के पास एक हथियार डिपो के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद आतंकवादी इस्राइली सेना को वहां लेकर गए। इस्राइली सेना ने घटनास्थल से से कई हथियार जब्त किए, जिनमें जैकेट, कारतूस, ग्रेनेड और हथियार शामिल हैं। इस्राइली सेना ने बताया कि सुरंग के अंदर लंबे समय तक रहने के लिए उपकरण, भोजन, पानी और स्वच्छता संबंधी उपकरण मौजूद थे।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन