IATA ने जताई आशंका, हवाई यात्रा में 2024 तक बन पाएगी 2019 जैसी स्थिति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) के सीईओ एलेक्जेंडर डि जुनियाक ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते रेवेन्यू पैसेंजर किलोमीटर (राजस्व यात्री किलोमीटर) अपनी 2019 की स्थिति में साल 2024 तक लौट सकेगा।
उन्होंने कहा, 'अब हमें लगता है कि यह साल 2024 होगा जब रेवेन्यू पैसेंजर किलोमीटर अपनी 2019 वाली स्थिति में लौट पाएगा।' उन्होंने कहा कि अगर वायरस पर नियंत्रण पाने में या वैक्सीन विकसित करने में हम सफल नहीं हुए तो यह समय सीमा और आगे भी बढ़ सकती है।
We now think it will be 2024 before Revenue Passenger Kilometers (RPKs) return to 2019 levels. And this could slip further if we have setbacks in containing the virus or finding a vaccine: Alexandre de Juniac, CEO of International Air Transport Association #COVID19 pic.twitter.com/nrmMGY89of
— ANI (@ANI) July 28, 2020
बता दें कि कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए लॉकडाउन से हवाई यात्रा सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। लगभग सभी देशों में अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा सेवा पर अभी भी प्रतिबंध जारी है। केवल विशेष अनुमति प्राप्त उड़ानों का संचालन ही किया जा रहा है।