फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   hurricane hilary hit usa south california battles earthquake heavy rain flood news updates

Hurricane Hilary: कैलिफोर्निया में चक्रवाती तूफान से आई बाढ़, भूकंप के झटकों से दहशत में लोग

Mon, 21 Aug 2023 08:53 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 21 Aug 2023 08:53 AM IST
सार

लॉस एंजेल्स और अन्य इलाकों में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। दक्षिणी कैलिफोर्निया में 78 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। 

विज्ञापन
hurricane hilary hit usa south california battles earthquake heavy rain flood news updates
चक्रवाती तूफान के चलते बाढ़ के हालात - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चक्रवाती तूफान हिलेरी रविवार को मैक्सिको के तट के नजदीक पहुंच गया। जल्द ही इस चक्रवाती तूफान के बाजा कैलिफोर्निया प्रायद्वीप तक पहुंचने की आशंका है। चक्रवाती तूफान हिलेरी को श्रेणी 1 का तूफान बताया जा रहा है और इससे भारी नुकसान होने की आशंका है। कैलिफोर्निया में भारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई है और पहाड़ टूटने की भी खबर है। 
विज्ञापन


कैलिफोर्निया में भूकंप के झटके
कैलिफोर्निया के दक्षिण पूर्व में स्थित ओजाई इलाके में भूकंप के झटके भी महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 रही। भूकंप में किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। वहीं चक्रवाती तूफान और भारी बारिश के चलते ओंटारियो इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत कई जगहों पर हवाई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। लॉस एंजेल्स और अन्य इलाकों में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। दक्षिणी कैलिफोर्निया में 78 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एक की मौत
चक्रवाती तूफान हिलेरी से अभी तक एक व्यक्ति की मौत की खबर है। यह मौत मैक्सिको में हुई है। हालांकि राहत की बात ये है कि तूफान जब मैक्सिको के तट से टकराया तो वह चक्रवाती था लेकिन अब कैलिफोर्निया तक पहुंचकर वह कमजोर होकर उष्ण कटिबंधीय तूफान में बदल गया है। बाजा कैलिफोर्निया प्रायद्वीप में स्थित शहर सांता रोसालिया में तूफान से भारी तबाही हुई है। वहीं सैन क्विनटिन में फोन और वाई-फाई कनेक्शन प्रभावित हुए हैं।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed