{"_id":"5d6218ce8ebc3e93c125e6a5","slug":"hurricane-baillu-caused-havoc-in-taiwan-power-supply-stalled-now-head-towards-south-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइवान में तूफान ‘बाइलू’ ने मचाया कहर, बिजली आपूर्ति ठप अब बढ़ा दक्षिण चीन की ओर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ताइवान में तूफान ‘बाइलू’ ने मचाया कहर, बिजली आपूर्ति ठप अब बढ़ा दक्षिण चीन की ओर
Sun, 25 Aug 2019 10:47 AM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 25 Aug 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण ताइवान में उष्णकटिबंधीय तूफान बाइलू से आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। यहां तबाही मचाने के बाद तूफान दक्षिणी चीन की ओर आगे बढ़ गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी फिलीपींस में भूस्खलन की एक अन्य घटना में 18 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई और दो बच्चे घायल हो गए।
आपदा राहत बल के एक अधिकारी ने बताया कि ताइवान के तिनान शहर में एक गिर हुए पेड़ से टकरा कर 18 साल के एक मोटरसायकिल सवार की मौत हो गई। तूफान से जुड़ी अनेक घटनाओं में ताइवान में घायलों की संख्या नौ हो गई है।
विज्ञापन
बाइलू के द्वीप के दक्षिणी हिस्से से गुजरने के दौरान तेज बारिश हुई और 118 किलोमीटर प्रति किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलीं। हुआलिन काउंटी में भूस्खलन के कारण 14 पर्यटक फंस गए। शनिवार दोपहर तक द्वीप से कम से कम 450 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। तूफान के कारण 12 घरों में बिजली की आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन
इस तूफान के चलते ताइवान में दुकानों और विद्यालयों को बंद करना पड़ा और साथ ही 350 से अधिक उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए 34 हजार सैनिकों को तैनात किया गया है। ताइवान की मीडिया ने कहा कि रविवार तक भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद है।