फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   hungary president katalin novak resigns over pardon to man convicts in child abuse case

Hungary: बाल यौन शोषण मामले में दोषी की सजा माफ करना राष्ट्रपति को पड़ा भारी, विरोध के चलते देना पड़ा इस्तीफा

Sun, 11 Feb 2024 11:55 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 11 Feb 2024 11:55 AM IST
सार

बीते साल अप्रैल में पोप फ्रांसिस ने बुडापेस्ट का दौरा किया था। उसी दौरान राष्ट्रपति रहते हुए कैटालिन नोवाक ने चिल्ड्रेन होम के डिप्टी डायरेक्टर की सजा माफ कर दी थी। बीते हफ्ते न्यूज मीडिया ने इसका खुलासा किया तो लोग नाराज हो गए। 

विज्ञापन
hungary president katalin novak resigns over pardon to man convicts in child abuse case
कैटालिन नोवाक - फोटो : एक्स/@Mario Nawfal

विस्तार

हंगरी की राष्ट्रपति कैटालिन नोवाक ने  अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कैटालिन नोवाक ने शनिवार को इस्तीफे का एलान किया। दरअसल कैटालिन नोवाक ने बाल यौन शोषण मामले के एक दोषी की सजा माफ कर दी थी, जिसका लोगों ने विरोध किया और इसी विरोध के चलते कैटालिन नोवाक को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देना पड़ा। 
विज्ञापन


क्या है मामला
46 वर्षीय कैटालिन नोवाक ने कहा कि उनसे गलती हुई है और इस वजह से उन्होंने राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। नोवाक ने कहा कि 'मैं उन सभी लोगों से माफी मांगती हूं, जिन्हें मेरे फैसले की वजह से परेशानी हुई। मैं हमेशा से बच्चों और परिवारों की सुरक्षा के पक्ष में थी और रहूंगी।'
विज्ञापन


कैटालिन नोवाक ने एक चिल्ड्रेन होम के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर की सजा माफ कर दी थी। डिप्टी डायरेक्टर पर अपने बॉस द्वारा चिल्ड्रेन होम के बच्चों से यौन  शोषण करने के अपराध को छिपाने का दोष सिद्ध हुआ था। बीते साल अप्रैल में पोप फ्रांसिस ने बुडापेस्ट का दौरा किया था। उसी दौरान राष्ट्रपति रहते हुए कैटालिन नोवाक ने चिल्ड्रेन होम के डिप्टी डायरेक्टर की सजा माफ कर दी थी। बीते हफ्ते न्यूज मीडिया ने इसका खुलासा किया तो लोग नाराज हो गए। विपक्ष ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और कैटालिन नोवाक के इस्तीफे की मांग शुरू कर दी। बढ़ते विरोध के चलते कैटालिन नोवाक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून मंत्री का भी इस्तीफा
कैटालिन नोवाक कतर में वर्ल्ड वाटर पोलो चैंपियनशिप के मैच को देखने कतर गईं हुईं थी। विरोध बढ़ने के बाद वे तुरंत बुडापेस्ट लौटीं और हंगरी लौटते ही उन्होंने इस्तीफे का एलान कर दिया। राष्ट्रपति के इस्तीफे के तुरंत बाद हंगरी के कानून मंत्री जूडित वार्गा ने भी इस्तीफा दे दिया। जूडित ने ही दोषी की माफी को मंजूरी दी थी। हालांकि विपक्ष अभी इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बेन के इस्तीफे की मांग पर भी अड़ा है। देश में सरकार के बढ़ते विरोध को शांत करने के लिए पीएम ओर्बेन ने हाल ही में कहा है कि वे संविधान में बाल यौन शोषण के दोषियों की सजा माफी के प्रावधान की फिर से समीक्षा कराएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed