{"_id":"5c59ce0cbdec2273792f413c","slug":"hundreds-of-buildings-have-been-evacuated-after-warnings-of-fake-bombs-in-the-moscow","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉस्को में फर्जी बम की चेतावनी के बाद सैकड़ों इमारत खाली कराई गई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मॉस्को में फर्जी बम की चेतावनी के बाद सैकड़ों इमारत खाली कराई गई
Wed, 06 Feb 2019 12:20 AM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉस्को और इसके आसपास के क्षेत्रों के 100 से ज्यादा इमारतों से मंगलवार को हजारों बच्चों, कर्मचारियों और दुकानदारों को बाहर निकाला गया। खबरों के अनुसार फर्जी बम चेतावनी का रूस का यह हालिया मामला है। पिछले सप्ताह रूस के सेंट पीट्सबर्ग में 55 इमारतों को खाली कराया गया था। इसके अलावा साइबेरिया के क्रासनोयार्स्क और दक्षिण के वोल्गोग्राद में इस तरह की चेतावनी मिलने के बाद कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
आपातकालीन सेवाओं के सूत्रों का हवाला देते हुए समाचार एजेंसियों ने अपनी खबरों में बताया कि मंगलवार को चेतावनी मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए करीब 20,000 लोगों को इमारतों से बाहर निकाला गया लेकिन इसके बाद कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन