फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Human trafficking has taken terrible form, every third child is in its grip

मानव तस्करी ले चुका है भयानक रूप, इसकी चपेट में हर तीसरा बच्चा

Wed, 09 Jan 2019 03:23 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 09 Jan 2019 03:23 AM IST
विज्ञापन
Human trafficking has taken terrible form, every third child is in its grip

संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट के अनुसार यूरोप के कई हिस्सों में भारत सहित कई दक्षिण एशियाई देशों के तस्कर पीड़ितों का पता चला है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि हर तीसरा तस्कर पीड़ित एक बच्चा है और इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि मानव तस्करी अब ‘भयावह रूप’ ले चुका है। दुनियाभर में नशीली दवाओं और अपराध की निगरानी करने वाली संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूएन ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम (यूएनओडीसी) की ‘ग्लोबल रिपोर्ट ऑन ट्रैफिकिंग इन पर्सन्स 2018’ 142 देशों से ली गई जानकारी पर आधारित है, इसमें तस्करी के तौर तरीकों की पड़ताल की गई है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया कि पीड़ितों के साथ हो रहे यौन शोषण के साथ ही मानव तस्करी अब ‘भयानक रूप’ ले चुका है। तस्करी के शिकार हुए लोगों में अब 30 फीसदी बच्चे शामिल हैं, इनमें लड़कों की तुलना में लड़कियों की संख्या कहीं अधिक होती है। रिपोर्ट में कहा गया, ‘इन पीड़ितों को बांग्लादेश, भारत, और पाकिस्तान समेत अधिकांश दक्षिण एशियाई देशों से तस्करी कर लाया गया है, जिनमें नेपाल और श्रीलंका से कुछ हद तक लाए गए लोग भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


नॉर्डिक देशों, नीदरलैंड और ब्रिटेन में भी अफगानिस्तान से तस्करी कर लाए गए कई पीड़ितों का पता लगाया गया है ।’ रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इन देशों से ही ज्यादातर लोगों को तस्करी कर दुनिया के बाकी हिस्सों में ले जाया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed