{"_id":"69dd2510329d93e739057f9a","slug":"how-wealthy-is-nepals-pm-balen-shah-ministers-asset-declaration-spark-uproar-revelations-escalate-difficulties-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह कितने अमीर?: मंत्रियों की संपत्ति से मचा हंगामा, खुलासे ने बढ़ाई मुश्किलें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह कितने अमीर?: मंत्रियों की संपत्ति से मचा हंगामा, खुलासे ने बढ़ाई मुश्किलें
Mon, 13 Apr 2026 10:47 PM IST
Himanshu Singh Chandel
पीटीआई, काठमांडू
पीटीआई, काठमांडू
Published by: Himanshu Singh Chandel
Updated Mon, 13 Apr 2026 10:47 PM IST
सार
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह और उनकी कैबिनेट द्वारा संपत्ति का खुलासा करने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। सामने आए आंकड़ों पर जनता और छात्र संगठनों ने सवाल उठाए हैं और संपत्ति के स्रोत की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
बालेंद्र शाह ‘बालेन’
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल में पारदर्शिता के नाम पर किया गया बड़ा खुलासा अब विवाद का कारण बन गया है। प्रधानमंत्री बालेन शाह और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया है, लेकिन इस कदम के बाद सरकार को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि इतनी बड़ी संपत्ति कहां से आई और इसके स्रोत क्या हैं।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से यह जानकारी भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत जारी की गई है, जिसमें पद संभालने के 60 दिनों के भीतर संपत्ति का खुलासा करना जरूरी होता है। सरकार ने इसे पारदर्शिता की दिशा में कदम बताया, लेकिन सामने आए आंकड़ों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मंत्रियों ने बैंक जमा, जमीन, शेयर और अन्य संपत्तियों का ब्योरा दिया है।
पीएम बालेन शाह की संपत्ति ने खींचा ध्यान
खुलासे के मुताबिक पीएम बालेन शाह के बैंक खाते में करीब 14.6 मिलियन यानी 1 करोड़ 46 लाख रुपये जमा हैं। उन्होंने अपनी आय का स्रोत डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक और यूट्यूब से कमाई बताया है। इसके अलावा उनके पास काठमांडू, धनुषा और महोत्तरी में जमीन और मकान हैं। उन्होंने 190 तोला पैतृक सोना भी घोषित किया है।
विज्ञापन
अन्य मंत्रियों की संपत्ति भी चर्चा में आई
वित्त मंत्री स्वर्णिम वाग्ले ने करीब 19 मिलियन यानी 1 करोड़ 90 लाख रुपये के शेयर निवेश और 90 लाख रुपये बैंक जमा की जानकारी दी है। उनके पास ललितपुर में घर और कई जगहों पर जमीन भी है। वहीं गृह मंत्री सुदन गुरूंग ने 43.1 मिलियन यानी 4 करोड़ 31 लाख रुपये के शेयर निवेश और 89 तोला सोने की जानकारी दी है।
जनता और छात्रों ने उठाए सवाल?
संपत्ति के इस खुलासे के बाद नेपाल में विरोध भी देखने को मिला है। काठमांडू में वामपंथी छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया और मांग की कि इन संपत्तियों के स्रोत की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उनका कहना है कि सिर्फ संपत्ति बताना काफी नहीं है, बल्कि यह भी बताना जरूरी है कि यह संपत्ति कैसे हासिल हुई।
भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत प्रधानमंत्री और मंत्रियों के लिए यह जरूरी है कि वे पद संभालने के 60 दिनों के भीतर अपनी संपत्ति का ब्योरा दें। सरकार ने इसी नियम के तहत यह जानकारी सार्वजनिक की है। हालांकि अब इस पारदर्शिता के कदम पर ही सवाल उठने लगे हैं।
मौजूदा हालात को देखते हुए यह मामला आने वाले दिनों में और बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन सकता है। विपक्ष और सामाजिक संगठनों की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। इससे सरकार पर दबाव बढ़ सकता है और पारदर्शिता बनाम जवाबदेही की बहस तेज हो गई है।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन