फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Houthi rebels attacked Tel Aviv with missiles and drones, more than 16 people injured World News

Houthi Rebels Attack: हूती विद्रोहियों ने तेल अवीव पर मिसाइल और ड्रोन से किया हमला, 16 से ज्यादा लोग हुए घायल

Thu, 26 Dec 2024 03:11 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ,साना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ,साना Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 26 Dec 2024 03:11 AM IST
सार

यमन के हूती विद्रोहियों ने बुधवार को इस्राइल के तेल अवीव पर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमले किए। इस हमले में 16 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। हालांकि इस हमले को लेकर इस्राइली सेना का कहना है कि मिसाइल को रोक दिया गया। 

विज्ञापन
Houthi rebels attacked Tel Aviv with missiles and drones, more than 16 people injured World News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

यमन के हूती विद्रोहियों ने बुधवार को दावा किया कि उन्होंने इस्राइल पर एक बैलिस्टिक मिसाइल और दो ड्रोन हमले किए, जिसमें 16 लोग घायल हो गए। हालांकि इस्राइल की सेना ने बयान जारी कर कहा कि उसने मिसाइल को रोक दिया और गाजा पट्टी के पास दक्षिणी इस्राइल में सायरन बजने के बाद एक ड्रोन खुले इलाके में गिर गया। बता दें कि यह हमला तेल अवीव पर किए गए हालिया हमले के कुछ दिनों बाद हुआ।  
विज्ञापन


हूती सेना ने जारी किया बयान
मामले में हूती सेना ने एक बयान में कहा कि उनके ड्रोन बलों ने इस्राइल के वाणिज्यिक केंद्र तेल अवीव और दक्षिणी शहर अश्कलोन को निशाना बनाकर दो सैन्य हमले किए। मिसाइल का भी लक्ष्य तेल अवीव था, लेकिन इस्राइल ने कहा कि उसे इस्राइल के क्षेत्र में घुसने से पहले ही मार गिराया गया।
विज्ञापन


इन मिसाइलों का किया गया इस्तमाल
हूती सेना ने हमले में इस्तमाल मिसाइल को लेकर कहा कि इस हमले में हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल, फलस्तीन 2 का इस्तेमाल किया गया था। 

हूती विद्रोही बार-बार इस्राइल को बना रहे निशाना
ईरान समर्थित हूती विद्रोही पिछले एक साल से ज्यादा समय से गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद से फिलिस्तीनियों के समर्थन में इस्राइल पर बार-बार मिसाइलें दाग चुके हैं। हालांकि, ज्यादातर मिसाइलों को इस्राइल ने रोक लिया है, लेकिन शनिवार को हुए एक हमले में तेल अवीव में 16 लोग घायल हो गए थे। इसके बाद इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी दी थी कि वे हुथियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेतन्याहू ने वीडियो के जरिए दी थी चेतावनी
हाल ही में हूती विद्रोहियों द्वारा किए गए हमले के बाद इस्राइली पीएम नेतन्याहू ने रविवार को एक वीडियो बयान में कहा हम हुथियों के खिलाफ बल, दृढ़ संकल्प और परिष्कार के साथ कार्रवाई करेंगे।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed