फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hotels in Dunedin booked two years in advance of solar eclipse bookings closed at many venues in New Zealand

850 साल बाद आसमान में होगा चमत्कार: दो साल पहले ही फुल हुए होटल; आखिर 22 जुलाई 2028 को ऐसा क्या होने वाला है?

Sat, 25 Jul 2026 06:23 AM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sat, 25 Jul 2026 06:23 AM IST
सार

न्यूजीलैंड के डुनेडिन शहर में 22 जुलाई 2028 को 850 वर्षों बाद पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। इस ऐतिहासिक खगोलीय घटना को देखने के लिए दुनिया भर से हजारों पर्यटकों के आने की उम्मीद है। कई होटल दो साल पहले ही पूरी तरह बुक हो चुके हैं, जबकि पर्यटन कंपनियां विशेष ग्रहण पैकेज बेच रही हैं। यह न्यूजीलैंड में 1965 के बाद पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा।

विज्ञापन
Hotels in Dunedin booked two years in advance of solar eclipse bookings closed at many venues in New Zealand
सैकड़ों वर्षों में पहली बार होगा ऐसा सूर्य ग्रहण - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अगर आप सोच रहे हैं कि दो साल बाद किसी खूबसूरत जगह छुट्टियां बिताने की योजना बनाएंगे, तो जरा ठहर जाइए। न्यूजीलैंड के डुनेडिन शहर में दो साल बाद होने वाले एक अद्भुत नजारे के लिए आज ही से जगह मिलना मुश्किल हो गया है। वजह कोई बड़ा कॉन्सर्ट या खेल मुकाबला नहीं, बल्कि आसमान में घटने वाली एक ऐसी दुर्लभ खगोलीय घटना है, जो इस इलाके में 850 से ज्यादा वर्षों बाद होने जा रही है। यही कारण है कि यहां के कई होटल मालिकों ने नई बुकिंग लेना बंद कर दिया है।

विज्ञापन


आखिर 22 जुलाई 2028 को ऐसा क्या होने वाला है?
यह ऐतिहासिक दिन 22 जुलाई 2028 होगा। दोपहर 4 बजकर 17 मिनट पर चंद्रमा, सूर्य के ठीक सामने आकर उसे पूरी तरह ढक लेगा। करीब 100 किलोमीटर चौड़ी पट्टी में फैला दक्षिणी न्यूजीलैंड का इलाका 2 मिनट 51 सेकेंड तक दिन के उजाले में अंधेरे में डूब जाएगा। इस करीब तीन मिनट के अद्भुत नजारे को देखने के लिए दुनिया भर से लगभग 35,000 पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है। 1.30 लाख की आबादी वाले इस शांत शहर में अभी से होटलों की बुकिंग को लेकर जबरदस्त होड़ मची हुई है। डुनेडिन लेजर लॉज जैसे प्रमुख होटलों के सोलर एक्लिप्स पैकेज दो साल पहले ही पूरी तरह बुक हो चुके हैं।
विज्ञापन


क्या इंसानों ने डुनेडिन में पहले कभी ऐसा सूर्य ग्रहण देखा है?
तूहूरा ओटागो म्यूजियम के निदेशक और खगोलशास्त्री डॉ. इयान ग्रिफिन के अनुसार, डुनेडिन में इससे पहले ऐसा पूर्ण सूर्य ग्रहण 1163 में दिखाई दिया था। उस समय न्यूजीलैंड की धरती पर इंसानों के कदम भी नहीं पड़े थे। यानी 2028 में जब सूर्य और चंद्रमा का यह अनोखा संगम होगा, तब डुनेडिन के इतिहास में पहली बार इंसान अपनी आंखों से इस दुर्लभ खगोलीय घटना को देखेंगे। यह न्यूजीलैंड में 1965 के बाद पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसी हो रही तैयारियां?
शहर के म्यूजियम ने इस ऐतिहासिक पल के लिए काउंटडाउन क्लॉक शुरू कर दी है। कई पर्यटन कंपनियां सूर्य ग्रहण के नाम पर विशेष पैकेज बेच रही हैं। इसके लिए बड़े-बड़े मैदानों को लीज पर लेकर दर्शकों के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है। कुछ कंपनियां इस अनुभव के लिए 1,000 डॉलर तक शुल्क ले रही हैं।


ये भी पढ़ें: Explainer: एआई ने अपनी मर्जी से हैक किया एक कंपनी का सिस्टम, जानकारी भी चुराई; क्या इंसानी नियंत्रण से बाहर हुआ?

क्या किसी ने ग्रहण देखने के लिए 15 साल पहले ही घर खरीद लिया था?
मशहूर खगोलशास्त्री डॉ. इयान ग्रिफिन का इस ग्रहण को लेकर जुनून अलग ही स्तर का है। उन्होंने बताया, 'मैंने 2013 में ही डुनेडिन में सिर्फ इसलिए घर खरीदा था, क्योंकि उसकी छत से 2028 के इस पूर्ण सूर्य ग्रहण का सबसे शानदार दृश्य दिखाई देगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed