फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hot talk between Canadian PM Trudeau and Xi Jinping at G20

G20: कनाडाई PM ट्रूडो पर भड़क उठे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग, दे डाली सही से बात करने की चेतावनी, देखें वीडियो

Wed, 16 Nov 2022 08:56 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बाली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बाली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 16 Nov 2022 08:56 PM IST
सार

इंडोनेशिया के बाली में G-20 शिखर बैठक के दौरान मिले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हॉट-टॉक का वाकया सामने आया है। दरअसल, इस हैरान कर देने वाली घटना का वीडियो भी सामने आया है। 

विज्ञापन
Hot talk between Canadian PM Trudeau and Xi Jinping at G20
कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के साथ चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडोनेशिया के बाली में G-20 शिखर बैठक के दौरान मिले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हॉट-टॉक का वाकया सामने आया है। दरअसल, इस हैरान कर देने वाली घटना का वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, दोनों वैश्विक नेताओं के बीच 15 नंवबर को मुलाकात हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच हुई वार्ता की डिटेल मीडिया में आने को लेकर जिनपिंग भड़क गए। बाद में एक सत्र के दौरान जस्टिन ट्रूडो से सामना होते ही चीनी राष्ट्रपति ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस तरह इस तरह बात करने का कोई  तरीका नहीं होता कि सारी बातों की जानकारी मीडिया को दे दी जाए। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिनपिंग ने कहा कि दोनों के बीच की बातचीत की डिटेल कनाडाई पीएम के ऑफिस ने मीडिया को सौंप दी। ये ठीक नहीं है। जिनपिंग ने आगे कहा कि जिस तरह से बातचीत हुई ये भी ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि आप अगर सिंसियर हैं तो आपको सम्मानजनक से बात करनी चाहिए। इस दौरान जिनपिंग ने कनाडाई पीएम को अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी। वहीं, जिनपिंग की ये बातें सुन रहे जस्टिन ट्रूडो दुभाषिए का ही इंतजार करते रह गए।     

गौरतलब है कि इससे पहले 15 नवम्बर को दोनों वैश्विक नेताओं के बीच मुलाकात हुई थी। इस दौरान ट्रूडो ने जिनपिंग से साफ कहा था कि चीन पर कनाडा की राजनीति में दखल देने के गंभीर आरोप हैं। ये ठीक नहीं है। गौरतलब है कि इससे पहले कनाडा में 2019 के चुनावों में चीनी दखल के आरोप लगे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed