{"_id":"6a64c240144d58e831010e22","slug":"horrific-road-accident-in-syria-two-buses-collide-many-peple-dead-and-get-over-injured-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरिया में भीषण सड़क हादसा: दो बसों की हुई टक्कर, 35 लोगों की मौत; 30 से ज्यादा घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सीरिया में भीषण सड़क हादसा: दो बसों की हुई टक्कर, 35 लोगों की मौत; 30 से ज्यादा घायल
Sat, 25 Jul 2026 07:33 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी
दमिश्क, पीटीआई
दमिश्क, पीटीआई
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Sat, 25 Jul 2026 07:33 PM IST
सार
सीरिया की राजधानी दमिश्क और दीर अल-जौर को जोड़ने वाले राजमार्ग पर दो बसों की टक्कर में 35 लोगों की मौत हो गई। करीब 30 लोग घायल हुए, जिन्हें पलमीरा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्य मीडिया के अनुसार, शनिवार को सीरिया की राजधानी को पूर्वी प्रांत दीर अल-जौर से जोड़ने वाले राजमार्ग पर दो बसों की टक्कर हो गई इसमें कम से कम 35 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से SANA समाचार एजेंसी ने बताया कि रेगिस्तानी राजमार्ग पर एक नागरिक बस और गृह मंत्रालय की बस के बीच हुई टक्कर में करीब 30 लोग घायल हो गए।खबरों के मुताबिक, घटनास्थल पर चल रहे अभियान में सीरियाई सैन्य हेलीकॉप्टर भी शामिल थे। दुर्घटना का कारण तत्काल ज्ञात नहीं हो सका।
विज्ञापन
विदेश मंत्री ने संवेदना व्यक्त की
आपातकालीन अधिकारियों ने पुष्टि की कि घायल हुए दर्जनों लोगों को पलमीरा नेशनल हॉस्पिटल भेजा गया। विदेश मंत्री असद अल-शैबानी ने मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।
विज्ञापन