फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hong Kong protester shot in chest during China National Day rally in Hong Kong

हांगकांग में फिर हिंसक प्रदर्शन, एक के सीने में गोली लगी 

Tue, 01 Oct 2019 05:59 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: अमित कुमार Updated Tue, 01 Oct 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
Hong Kong protester shot in chest during China National Day rally in Hong Kong
हांगकांग में प्रदर्शन - फोटो : BBC

चीन के खिलाफ हांगकांग में मंगलवार को फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति के सीने में गोली लगी है। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में पुलिसकर्मी को बेहद नजदीक से प्रदर्शनकारी के सीने में गोली मारते देखा जा सकता है। चीन मंगलवार को साम्यवादी शासन के 70 साल पूरे होने पर नेशनल परेड डे मना रहा था। इसी दौरान पूरे हांगकांग में प्रदर्शन शुरू हो गए।

विज्ञापन


ब्लूमबर्ग ने हांगकांग विश्वविद्यालय के छात्र संघ टीवी चैनल कैंपस टीवी के हवाले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है। इसमें मास्क पहने एक पुलिसकर्मी बेहद करीब से एक प्रदर्शनकारी के सीने पर गोली चलाता दिख रहा है। वीडियो में घायल प्रदर्शनकारी भी मास्क पहने दिख रहा है। जानकारी के मुताबिक घायल प्रदर्शनकारी की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की है। 

विज्ञापन

पहले से थी आशंका 

हांगकांग में चल रहे लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों की छाया में चीन ने परेड का आयोजन किया था। अधिकारियों ने पहले ही चिंता जताई थी लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारी वैश्विक सुर्खियां बटोरने के लिए विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 
 

एक दर्जन से ज्यादा घायल 

हांगकांग में चीन के खिलाफ विरोध—प्रदर्शन में करीब 15 लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मगर अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह व्यक्ति वही है, जिसके सीने में गोली लगी है। हिंसा की आशंका की वजह से 20 से ज्यादा स्टेशन सुबह से ही बंद रखे गए थे। 

पत्रकारों को भी आई चोट

हांगकांग पुलिस के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने एक खतरनाक तरह का तरल पदार्थ इस्तेमाल किया और उनसे झड़प में कई पुलिसकर्मी और पत्रकार भी घायल हुए हैं। पुलिस ने केमिकल की वजह से पुलिसकर्मियों और पत्रकारों के जलने की तस्वीरें भी साझा की हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed