फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hong Kong Offers 5 lakh free airline tickets for tourists

China Tourism: चीन का यह शहर 5 लाख लोगों को देगा मुफ्त टिकट, आर्थिक तंगी या वजह कोई और? जानें

Sat, 08 Oct 2022 08:39 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हॉन्गकॉन्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हॉन्गकॉन्ग Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 08 Oct 2022 08:39 AM IST
सार

हॉन्गकॉन्ग की सरकार ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ विदेशी टूरिस्टों को पांच लाख मुफ्त एयर टिकट बांटने  का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Hong Kong Offers 5 lakh free airline tickets for tourists
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

अगर आप भी मुफ्त में हॉन्गकॉन्ग की यात्रा करना चाहते हैं तो आपके पास बड़ा मौका है। दरअसल, यहां की सरकार ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ विदेशी टूरिस्टों को पांच लाख मुफ्त एयर टिकट बांटने का फैसला लिया है। सरकार के इस कदम कि पीछे का उद्देश्य कोरोना की मार झेल रहे पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देना है।  ये टिकट अगले साल से बांटे जाएंगे। हॉन्गकॉन्ग सरकार को इन टिकटों पर करीब 21 अरब रुपये खर्च आएंगे। वहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी हॉन्गकॉन्ग (AAHK) के प्रवक्ता ने कहा कि साल 2020 में राहत पैकेज के तहत विमानन  इंडस्ट्री को सपोर्ट करने के लिए AAHK ने देश की एयरलाइनों से एडवांस में पांच लाख टिकट खरीदे थे। टिकट खरीदने का उद्देश्य एयरलाइनों की वित्तीय हालत को सुधारना था।

विज्ञापन


कोरोना के बाद टूरिस्टों की संख्या में आई भारी कमी
बता दें कि हॉन्गकॉन्ग विदेशी टूरिस्टों के घूमने के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन है। यहां कोरोना से पहले हर साल 56 लाख टूरिस्ट घूमने के लिए आते थे लेकिन कोरोना के बाद दो साल तक लगे यात्रा प्रतिबंधों के चलते यहां के टूरिज्म उद्योग पर बुरा असर पड़ा है।
विज्ञापन


जीरो कोविड पॉलिसी हॉन्गकॉन्ग पर पड़ा भारी
बता दें कि, हॉन्गकॉन्ग की कोविड-19 क्वारंटीन पॉलिसी  के चलते दुनिया के दूसरे देश के लोग यहां आने से बच रहे थे।  दरअसल, यहा की क्वारंटीन पॉलिसी के तहत विदेश से आने वाले यात्रियों को अपने खर्च पर 21 दिन तक होटल रूम में रुकना होता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी घाटे से उबरने के लिए  क्वांरटीन की अवधि किया कम
बीते 26 सितंबर को हॉन्गकॉन्ग ने क्वांरटीन की अवधि को सात दिन से कम करके तीन दिन कर दिया।  स्थानीय लोगों के साथ विदेशी टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए  एक बार फिर से को हवाई टिकट बुक करने के लिए प्रेरित किया। प्रवेश की मंजूरी मिलने के बाद टूरिस्टों को तीन दिन की सेल्फ मॉनिटरिंग पीरियड में रहना होगा और इस दौरान उन्हें रेस्टोरेंट में खाना खाने और बार में जाने की मनाही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed