फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hong Kong government bans on flights from Air India after a surge in the number of coronavirus cases

हांग कांग ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एयर इंडिया की उड़ानों पर लगाया प्रतिबंध

Sun, 20 Sep 2020 10:45 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांग कांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांग कांग Published by: देव कश्यप Updated Sun, 20 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Hong Kong government bans on flights from Air India after a surge in the number of coronavirus cases
एयर इंडिया विमान - फोटो : PTI

हांग कांग सरकार ने रविवार को कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच एयर इंडिया की उड़ानों को एहतियातन निलंबित कर दिया है। स्थानीय मीडिया में ऐसी जानकारी सामने आई है। हांग कांग के स्वास्थ्य विभाग के हवाले से कई स्थानीय मीडिया ने कहा है कि एयर इंडिया और कैथे ड्रैगन की उड़ानों को कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद तीन अक्तूबर तक निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


कैथे पैसिफिक ने एक बयान में कहा कि 'भारत के पांच यात्री जो 18 सितंबर को कुआलालंपुर और हांग कांग के बीच कैथे ड्रैगन की उड़ान में थे, वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि उन्होंने अपनी यात्रा से पहले नकारात्मक न्यूक्लिक एसिड परीक्षण प्रस्तुत किए थे। ये यात्री कैथे ड्रैगन से पहले इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान पर थे।'
विज्ञापन



हांग कांग में इस एक महीने में सबसे अधिक नए संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं। सेंटर फॉर हेल्थ प्रोटेक्शन के अनुसार, 23 नए मामलों में से एक-तिहाई ऐसे लोग थे जो हाल ही में भारत से आए थे। केवल चार स्थानीय संक्रमित बताए गए थे। हांग कांग ने अगस्त में भी एयर इंडिया द्वारा संचालित उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया था। ये उड़ानें वंदे भारत मिशन का हिस्सा थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कोविड -19 महामारी के मद्देनजर यात्रा प्रतिबंधों के कारण विदेश में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए मई की शुरुआत में 'वंदे भारत मिशन' शुरू किया गया था।

बता दें कि जुलाई में हांगकांग सरकार द्वारा जारी नियमों के अनुसार, भारत से एक यात्री हांग कांग तभी जा सकता है, जब उसके पास यात्रा से 72 घंटे पहले किए गए परीक्षण में कोविड-19 निगेटिव प्रमाण पत्र हो।

28 अगस्त और चार सितंबर को कोविड-19 पॉजिटिव सर्टिफिकेट के साथ दो यात्रियों को लाने के लिए दुबई सिविल एविएशन अथॉरिटी (डीसीएए) द्वारा शुक्रवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों को 24 घंटे के लिए निलंबित कर दिया गया था।


यूएई सरकार के नियमों के अनुसार, भारत से यात्रा करने वाले प्रत्येक यात्री को यात्रा से 96 घंटे पहले किए गए आरटी-पीसीआर परीक्षण से एक मूल कोविड-19 निगेटिव प्रमाण पत्र लाना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed