फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hong Kong Flight Aborts Takeoff After Tyre Burst, 11 Passengers Injured

Hong Kong: हॉन्गकॉन्ग से लॉस एंजेलिस जा रहे विमान का फटा टायर, आपातकालीन निकासी के दौरान 11 यात्री घायल

Sun, 25 Jun 2023 10:33 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हॉन्गकॉन्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हॉन्गकॉन्ग Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 25 Jun 2023 10:33 AM IST
सार

कैथे विमान कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया कि जब विमान उड़ान भरने वाला था, तभी चालक दल को कुछ तकनीकी समस्या का पता चला, जिसके बाद उड़ान को रद्द करने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन
Hong Kong Flight Aborts Takeoff After Tyre Burst, 11 Passengers Injured
हॉन्गकॉन्ग में विमान से उतरने के दौरान घायल हुए यात्री। - फोटो : Social Media

विस्तार

हॉन्गकॉन्ग के कैथे पैसिफिक विमान CX880 को तकनीकी समस्या के चलते शनिवार सुबह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने से पहले रोक दिया गया। आपातकालीन निकासी के दौरान 11 यात्री घायल हो गए। बता दें, हॉन्गकॉन्ग से लॉस एंजेलिस जा रहे विमान में 17 क्रू सदस्य और 293 यात्री सवार थे। 

विज्ञापन

कैथे विमान कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया कि जब विमान उड़ान भरने वाला था, तभी चालक दल को कुछ तकनीकी समस्या का पता चला, जिसके बाद उड़ान को रद्द करने का फैसला लिया गया। वहीं, एक मीडिया रिपोर्ट की माने तो घटना के पीछे का कारण विमान का एक टायर अत्यधिक गर्म होना बताया जा रहा है। कहा जा रहा कि टायर बहुत ज्यादा गर्म हो गया था, जिससे कारण वह फट गया।

विज्ञापन

बयान में कहा गया है कि विमान में तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद यात्रियों को सुरक्षित उतारना मकसद था। इसलिए यात्रियों को पांच डोर एस्केप स्लाइड्स का उपयोग करके विमान से बाहर निकाला गया। इसी दौरान, 11 यात्री घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। कैथे कंपनी ने कहा कि अस्पताल से नौ लोगों को छुट्टी मिल गई है, उन्हें घर भेज दिया गया है। फिलहाल, अस्पताल में दो यात्री भर्ती हैं। कैथे ने कहा कि इन यात्रियों और उनके परिवार का ध्यान रखा जाएगा, जिस भी सहायता की जरूरत होगी हम करेंगे। विमान कंपनी ने यात्रियों से माफी भी मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed