{"_id":"6076d06c98c5ee79af1c5131","slug":"hong-kong-electoral-reform-bill-presented-in-parliament-will-give-more-power-to-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांगकांग: संसद में चुनाव सुधार विधेयक पेश, चीन का विपक्ष को नियंत्रित करने का प्रयास","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हांगकांग: संसद में चुनाव सुधार विधेयक पेश, चीन का विपक्ष को नियंत्रित करने का प्रयास
Wed, 14 Apr 2021 04:52 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, हांगकांग
पीटीआई, हांगकांग
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 14 Apr 2021 04:52 PM IST
विज्ञापन
Hong Kong and China
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांगकांग में चुनाव सुधार से संबंधित विधेयक बुधवार को नगर की संसद में पेश किया गया। इसके साथ ही मौजूदा प्रक्रिया में बदलाव की शुरूआत हो गई जिसके तहत प्रत्यक्ष निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की संख्या कम हो जाएगी। वहीं, चीन को इस संबंध में व्यापक अधिकार मिल जाएंगे।
विज्ञापन
संसद में पेश किया गया यह विधेयक हांगकांग में राजनीतिक विरोध और विपक्ष पर नियंत्रण स्थापित करने के प्रयासों का एक हिस्सा है। बता दें कि हांगकांग चीन का हिस्सा है, लेकिन 1997 में ब्रिटेन द्वारा चीन को सौंप दिए जाने के बाद यहां अपेक्षाकृत उदार राजनीतिक व्यवस्था रही है।
विज्ञापन
चीन द्वारा पिछले साल हांगकांग को लेकर एक राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किए जाने के बाद से यहां राजनीतिक स्वतंत्रता को लेकर आशंका व्यक्त की जा रही है। उल्लेखनीय है कि लोकतंत्र समर्थक सभी सांसदों ने अपने चार सहयोगियों के निष्कासन के बाद नवंबर में इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
संवैधानिक और मुख्य भूमि मामलों के लिए हांगकांग के सचिव एरिक सांग ने संसद की एक बैठक में कहा कि इस विधेयक से राष्ट्रीय नीव को मजबूती मिलेगी और हांगकांग के शासन में सुधार आएगा। इस विधेयक के कुछ विरोध के बीच मई के अंत तक पारित हो जाने का अनुमान है।