{"_id":"605be6378ebc3e592578f7e6","slug":"hong-kong-bans-use-of-pfizer-vaccine-due-to-packaging-defect","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांगकांग ने फाइजर टीके के इस्तेमाल पर लगाई रोक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हांगकांग ने फाइजर टीके के इस्तेमाल पर लगाई रोक
Thu, 25 Mar 2021 06:54 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 25 Mar 2021 06:54 AM IST
सार
- टीके का वितरण कर रही कंपनी फोसुन फार्मा ने टीके के एक बैच की शीशियों के ढक्कन में गड़बड़ी पाई
विज्ञापन
Pfizer and BioNTech Covid-19 vaccine
- फोटो : Agency
विस्तार
फाइजर-बायोएनटेक के कोरोना टीके का इस्तेमाल पैकेजिंग में गड़बड़ी के आधार पर हांगकांग में रोक दिया गया है। हांगकांग में टीके का वितरण कर रही कंपनी फोसुन फार्मा ने टीके के एक बैच की शीशियों के ढक्कन में गड़बड़ी पाई है। इसी आधार पर उसके इस्तेमाल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बायोएनटेक और फोसुन फार्मा को टीके में किसी तरह की गड़बड़ी का पता नहीं चला है। बैच संख्या 210202 की पैकेजिंग में गड़बड़ी पाई गई है। एहतियात के तौर पर अभी फाइजर के टीके के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन