फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hong Kong: Another news website Citizen News closed after attack on Chinese media

हांगकांग : चीन के मीडिया पर हमले के बाद एक और समाचार वेबसाइट बंद

Tue, 04 Jan 2022 12:29 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, हांगकांग।
एजेंसी, हांगकांग। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 04 Jan 2022 12:29 AM IST
सार

लोकतंत्र समर्थक एक और समाचार वेबसाइट के बंद होने की घोषणा के बीच बीजिंग समर्थक सांसदों के एक बैच का विधान परिषद में स्वागत किया गया। इन 7वीं कानून समिति के सदस्यों को विपक्षी उम्मीदवारों के बिना ही चुनाव में चुना गया है।

विज्ञापन
Hong Kong: Another news website Citizen News closed after attack on Chinese media
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

हांगकांग की एक न्यूज वेबसाइट ‘सिटिजन न्यूज’ ने कहा कि वह प्रेस की आजादी की बिगड़ती स्थिति के कारण अपनी सेवाएं बंद कर रही है। लोकतंत्र समर्थक एक अन्य वेबसाइट के कार्यालय पर पुलिस के छापेमारी करने और राजद्रोह के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार करने के कुछ दिनों बाद, प्रेस स्वतंत्रता पर उठते सवालों के बीच वेबसाइट ने यह घोषणा की है।

विज्ञापन


‘सिटिजन न्यूज’ ने कहा कि वह चार जनवरी को अपनी वेबसाइट पर अद्यतन जानकारी साझा नहीं करेगी और इसके बाद वह बंद कर दी जाएगी। उसने एक बयान में कहा, हमें यह जगह बेहद पसंद है। अफसोस की बात है कि हमारे सामने केवल बारिश या तेज हवाओं जैसी नहीं, बल्कि तूफान और सुनामी जैसी चुनौतियां हैं। हम अपने मूल सिद्धांतों को कभी नहीं भूले हैं। 
विज्ञापन


दुखद है कि पिछले दो वर्षों में समाज में हुए बड़े परिवर्तनों और मीडिया के लिए बिगड़ते माहौल के कारण हम अब बिना किसी डर के अपने मार्ग पर नहीं चल सकते। ‘एपल डेली’ और ‘स्टैंड न्यूज’ के बाद हालिया महीनों में सेवाएं बंद करने की घोषणा करने वाली ‘सिटिजन न्यूज’ तीसरी वेबसाइट है। 2019 में लोकतंत्र समर्थक विरोध प्रदर्शनों के बाद चीन ने हांगकांग में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किया, जिसके बाद मीडिया घरानों व पत्रकारों को निशाना बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन समर्थक सांसदों ने ली शपथ
क्षेत्र में लोकतंत्र समर्थक एक और समाचार वेबसाइट के बंद होने की घोषणा के बीच बीजिंग समर्थक सांसदों के एक बैच का विधान परिषद में स्वागत किया गया। इन 7वीं कानून समिति के सदस्यों को विपक्षी उम्मीदवारों के बिना ही चुनाव में चुना गया है।


बता दें कि किसी समय अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए प्रसिद्ध शहर में असंतोष को खत्म करने की चीनी कोशिशें एक बार फिर आकार ले रही हैं। इन सांसदों ने सोमवार सुबह रस्मी शपथ ली। इस दौरान हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की प्रमुख प्रशासक केरी लैम भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed