{"_id":"5d34159f8ebc3e6d007df951","slug":"hindu-priest-attacked-near-temple-in-america-after-tweet-of-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप के ट्वीट के बाद अमेरिका में मंदिर के पास हिंदू पुजारी पर हमला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप के ट्वीट के बाद अमेरिका में मंदिर के पास हिंदू पुजारी पर हमला
Sun, 21 Jul 2019 01:04 PM IST
शिल्पा ठाकुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Sun, 21 Jul 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
स्वामी हरीश चंदेर पुरी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में एक हिंदू पुजारी पर 52 साल के बुजुर्ग ने हमला किया है। ये हमला न्यूयॉर्क के फ्लोरल पार्क स्थित मंदिर के पास हुआ है। इस बात की जानकारी स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में दी गई है। स्वामी हरीश चंदेर पुरी ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे (स्थानीय समय) जब वह शिवशक्ति पीठ के पास थेे, तभी उनके पीछे-पीछे एक आदमी आया और उन्हें मारना शुरू कर दिया। पुरी का कहना है कि उन्हें बहुत बुरी तरह पीटा गया, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
18 जुलाई को हुए इस हमले में पुजारी के शरीर और चेहरे पर काफी चोटें आई हैं। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 52 साल के सर्जियो गौविया को गिरफ्तार कर लिया है। उसपर प्रताड़ित करने समेत कई मामले दर्ज किए हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि कहीं ये हमला घृणा अपराध से तो जुड़ा हुआ नहीं है। नियमित तौर पर मंदिर आने वाले कई लोगों का कहना है कि उन्हें विश्वास है कि पुजारी को टार्गेट किया गया है। घटना के वक्त लोगों ने आरोपी को जोर से बोलते हुए भी सुना, वो बोल रहा था, "ये मेरा पड़ोस है।"
विज्ञापन
ये घटना राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस ट्वीट के बाद हुई है, जिसमें उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की चार कांग्रेसविमेन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इन चारों में से एक इलहान ओमार भी हैं। जिनका जन्म सोमालिया में हुआ था और अब वो अमेरिकी नागरिक हैं। ट्रंप ने अपनी ट्वीट में इन महिलाओं के लिए कहा था कि जहां से आई हैं, वहीं चली जाओ। ट्रंप की इस टिप्पणी की डेमोक्रेटिक पार्टी ने निंदा की है और इसे नस्लीय करार दिया है।
विज्ञापन
ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, "हमारा देश आजाद, सुंदर और खूब सफल है। अगर आप हमारे देश से नफरत करते हैं, और अगर आप यहां खुश नहीं हैं, तो आप जा सकते हो।" ट्रंप के समर्थकों ने भी उत्तरी कैरोलिना में नारे लगाते हुए चार कांग्रेस विमेन के लिए कहा, "उन्हें वापस भेजो।"