फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hindu minor girls victimized forcible conversion handed over to police in Pakistan

पाकिस्तान: जबरन धर्मांतरण की शिकार हिंदू नाबालिग लड़कियों को पुलिस को सौंपा

Fri, 19 Mar 2021 03:07 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, सुक्कूर
एजेंसी, सुक्कूर Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 19 Mar 2021 03:07 AM IST
विज्ञापन
Hindu minor girls victimized forcible conversion handed over to police in Pakistan
धर्म परिवर्तन- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों को अगवा कर जबरन धर्मांतरण के लिए मजबूर करने का सिलसिला जारी है। पाकिस्तान में पिछले सप्ताह हथियारबंद लोगों द्वारा एक हिंदू नाबालिग लड़की को अगवा कर जबरन उसे इस्लाम कबूल कराने के मामले में पीड़ित नाबालिग को बरामद कर पुलिस को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


लड़की का नाम कविता ओध बताया गया है। उसके वकील सईद अहमद बिजरानी के मुताबिक कोर्ट में उसने कहा है, मैंने इस्लाम कबूल लिया है और मेरा नया नाम उमे हिना है। फिलहाल कोर्ट के आदेश पर उसे शेल्टर होम भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें, एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मियां मिट्ठू नाम के शख्स ने सिंध प्रांत में कई अल्पसंख्यक लड़कियों का जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करवाया है। पिछले दिनों इसी शख्स ने कविता कुमारी नाम की एक लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन करवाकर इस्लाम कबूल करवाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 2019 में महक केसवानी, दो नाबालिग बहनों रवीना और रीना का अपहरण करवाकर उन्हें इस्लाम कबूल करवाया था। मियां के खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन करवाने के अब तक 117 मामले दर्ज हो चुके हैं लेकिन आज तक किसी भी मामले को लेकर नहीं हुई है।


हर साल एक हजार लड़कियों का धर्म परिवर्तन
अमेरिकी न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में हर साल 1,000 लड़कियों को जबरन मुसलमान बनाया जा रहा है। मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि लॉकडाउन में धर्म परिवर्तन की घटनाएं ज्यादा बढ़ीं। लड़कियों की तस्करी करने वाले अब इंटरनेट पर सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed