फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hindu girl becomes first police officer in Sindh Province of Pakistan

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में पहली हिंदू लड़की बनी पुलिस अधिकारी

Wed, 04 Sep 2019 03:54 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंध
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंध Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Wed, 04 Sep 2019 03:54 PM IST
सार

  • पहली बार सिंध प्रांत की किसी हिंदू लड़की को पुलिस में शामिल किया गया है। 
  • उसने प्रांतीय प्रतियोगी परीक्षा को पास किया है। 
  • पुष्पा कोहली नाम की इस लड़की को असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर का पद मिला है।
  • ये खबर मानवाधिकार कार्यकर्ता कपिल देव ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। 

विज्ञापन
Hindu girl becomes first police officer in Sindh Province of Pakistan
पुष्पा कोहली - फोटो : social media

विस्तार

पहली बार पाकिस्तान के सिंध प्रांत की किसी हिंदू लड़की को पुलिस में शामिल किया गया है। उसने प्रांतीय प्रतियोगी परीक्षा को पास किया है। ये बात एक मीडिया रिपोर्ट में कही गई है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा कोहली नाम की इस लड़की को असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर का पद मिला है।

विज्ञापन


ये खबर सबसे पहले मानवाधिकार कार्यकर्ता कपिल देव ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। उन्होंने लिखा है, "पुष्पा कोहली हिंदू समुदाय में पहली ऐसी लड़की हैं, जिन्होंने सिंध लोक सेवा आयोग के माध्यम से प्रांतीय प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण की है और सिंध पुलिस में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर बनी हैं। मोर पावर टू हर।"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




इससे पहले जनवरी माह में पाकिस्तानी हिंदू समुदाय की सुमन पवन भोदानी को सिविल और न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया गया था। 

भोदानी सिंध के शाहदादकोट इलाके की रहने वाली हैं और सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति के लिए मेरिट सूची में 54 वें स्थान पर रही थीं। बीबीसी उर्दू से बातचीत में उन्होंने कहा था कि वह सिंध के एक अविकसित ग्रामीण क्षेत्र से ताल्लुक रखती हैं, जहां उन्होंने गरीबों को विभिन्न चुनौतियों से जूझते देखा है। उन्होंने कहा था कि उनके पिता और भाई-बहनों सहित उनके परिवार ने उनका पूरा समर्थन किया था और इससे उन्हें जज बनने के सपने देखने में मदद मिली।


पाकिस्तान में हिंदू सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है। औपचारिक आंकड़े बताते हैं कि पाकिस्तान में 75 लाख हिंदू रहते हैं। हालांकि समुदाय के अनुसार देश में 90 लाख हिंदू रहते हैं। पाकिस्तान की अधिकांश हिंदू आबादी सिंध प्रांत में रहती है। जहां वे अपने मुस्लिम साथियों के साथ संस्कृति, परंपरा और भाषा साझा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed