फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hindu girl abducted in Hyderabad, fourth incident in Pak in 15 days

Pakistan: सिंध प्रांत में 15 साल की हिंदू लड़की का अपहरण, पाकिस्तान में 15 दिन में चौथी ऐसी घटना

Tue, 11 Oct 2022 01:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 11 Oct 2022 01:39 PM IST
सार

अपहृत लड़की के परिजनों के अनुसार चंद्रा मेहराज का हैदराबाद के फतेह चौक इलाके से अपहरण किया गया। उस वक्त वह घर लौट रही थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज की है, लेकिन लड़की का पता नहीं चला है। इस घटना से साबित होता है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं का दमन लगातार जारी है। 

विज्ञापन
Hindu girl abducted in Hyderabad, fourth incident in Pak in 15 days
नाबालिग चंद्रा मेहराज का पाकिस्तान के हैदराबाद में अपहरण - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 15 साल की एक हिंदू लड़की का अपहरण कर लिया गया। यह घटना हैदराबाद कस्बे में हुई। कुछ दिनों पहले ही तीन हिंदू महिलाओं का अपहरण कर उन्हें जबरन इस्लामी धर्म कबूलने पर मजबूर किया गया था। 

विज्ञापन


अपहृत लड़की के परिजनों के अनुसार चंद्रा मेहराज का हैदराबाद के फतेह चौक इलाके से अपहरण किया गया। उस वक्त वह घर लौट रही थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज की है, लेकिन लड़की का पता नहीं चला है। इस घटना से साबित होता है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं का दमन लगातार जारी है। इससे पहले 24 सितंबर को 14 साल की मीना मेघवार का नसरपुर इलाके से अपहरण किया गया था। मीरपुर खास में भी एक अन्य लड़की का इसी तरह अपहरण किया गया था। 
विज्ञापन


पाकिस्तान की आबाद में 3.5 फीसदी हिंदू व अन्य अल्पसंख्यक हैं। इस इस्लामिक देश में उनके साथ क्रूरता, हिंसा व दमन के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। लेकिन, पिछले साल एक संसदीय समिति ने देश में जबरन धर्मांतरण के खिलाफ विधेयक के प्रारूप को खारिज कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी शहर में रवि कुर्मी नाम के एक हिंदू ने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी राखी का अपहरण कर जबरन इस्लाम धर्म कबूल कराया गया। इसके उलट पुलिस ने दावा किया कि राखी ने इस्लाम धर्म अपना लिया और अहमद चांडियो से मर्जी से शादी की।

पाकिस्तान में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार की एक श्रृंखला चल रही है। जून माह में करीना कुमारी ने कोर्ट में गवाही देते हुए कहा था कि उसका अपहरण के बाद जबर्दस्ती इस्लाम धर्म कबूल कराने के लिए दबाव डाला गया और एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी करा दी गई। इसके पूर्व सतरन ओड, कविता भील और अनीता भील नाम की तीन हिंदू लड़कियों के साथ भी इसी तरह की घटनाएं हुईं। 

शादी से इनकार पर कर दी हत्या
21 मार्च को पूजा कुमारी नाम की एक हिंदू लड़की की सक्खर में उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसने एक पाकिस्तानी व्यक्ति से शादी से इनकार कर दिया था, इस कारण यह वारदात की गई। 


धर्मांतरण के खिलाफ कानून का माहौल नहीं
इससे पूर्व पाकिस्तान के तत्कालीन धार्मिक मामलों के मंत्री नूरुल हक कादरी ने कहा था कि जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाने का अभी माहौल नहीं है। पाक अखबार 'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार मंत्री ने यहां तक दावा किया कि जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कानून देश में शांति भंग कर सकता है और अल्पसंख्यकों को और अधिक कमजोर बना सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed