{"_id":"5e7961048ebc3e6fd63f44c3","slug":"high-temperatures-and-humidity-can-significantly-slow-the-spread-of-coronavirus-says-study","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को लेकर आई राहत भरी खबर, गर्मी और नमी से कम हो सकता है प्रभाव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना को लेकर आई राहत भरी खबर, गर्मी और नमी से कम हो सकता है प्रभाव
Tue, 24 Mar 2020 06:53 AM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 24 Mar 2020 06:53 AM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : पीटीआई
कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामले और रोजाना हो रही मौतों के बीच एक राहत भरी खबर आई है। एक नए अध्ययन के मुताबिक बढ़ते तापमान और मौसम में नमी के कारण कोरोना के बढ़ते प्रभाव को कम किया जा सकता है। बेइहांग और सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा चीन के सौ गर्म शहरों में किए गए इस अध्ययन में पाया गया है कि ज्यादा गर्मी या नमी से कोरोना को खत्म तो नहीं किया जा सकता है लेकिन इसके तेजी से फैलने पर अंकुश जरूर लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक जैसे ही 100 चीनी शहरों में तापमान बढ़ा, कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की औसत संख्या 2.5 से गिरकर 1.5 से गिर गई। दिसंबर के महीने में कोरोना के चीन में उभरने के बाद से, इस वायरस ने दुनियाभर में ठंड के मौसम में 350,000 से अधिक लोगों को प्रभावित किया है।
विज्ञापन
फरवरी के महीने में चीन में यह महामारी अपने चरम पर पहुंच गई थी और एक ही दिन में 15,000 से अधिक मामले दर्ज किए गये थे। वहीं अब वहां मौसम में बदलाव के बाद से मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
चीन के वुहान शहर जहां से यह वायरस फैलना शुरू हुआ था, अब वहां से एक भी नए मामले सामने नहीं आए हैं। कोरोना को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी गर्म मौसम से राहत मिलने की बात कह चुके हैं।