फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   hezbollah drone attacked near israel pm benjamin netanyahu residence says reports

Israel: इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घर पर ड्रोन हमला, हिजबुल्ला पर हमले का शक

Sat, 19 Oct 2024 03:20 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 19 Oct 2024 03:20 PM IST
सार

इस्राइली सेना ने बताया कि लेबनान से तीन ड्रोन दागे गए थे, जिनमें से दो ड्रोन को हवाई सुरक्षा प्रणाली ने हवा में ही तबाह कर दिया। वहीं एक ड्रोन रिहायशी इमारत से टकराया। इसी इमारत में बेंजामिन नेतन्याहू का निजी आवास है।

विज्ञापन
hezbollah drone attacked near israel pm benjamin netanyahu residence says reports
बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एएनआई

विस्तार

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निजी आवास को निशाना बनाकर ड्रोन हमला किया गया है। इस्राइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी इस हमले की पुष्टि की है। लेबनान से यह ड्रोन हमला किया गया, जिसके बाद इस हमले का शक हिजबुल्ला पर जताया जा रहा है। हालांकि अभी तक न तो हिजबुल्ला और न ही किसी अन्य संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इस्राइली पीएम के आवास पर हुए हमले में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। 
विज्ञापन


बेंजामिन नेतन्याहू का निजी आवास था निशाना
इस्राइली पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) ने भी नेतन्याहू के निजी आवास पर हमले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हमले के वक्त न पीएम नेतन्याहू और न ही उनकी पत्नी घर पर मौजूद थे, जिससे इस हमले में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। स्वास्थ्य सेवा के अधिकारियों ने बताया कि हमले में कोई घायल नहीं हुआ है। यह हमला इस्राइल के काएसेरिया इलाके में स्थित पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के निजी आवास पर हुआ। काएसेरिया इस्राइल का तटीय शहर है और इस घर का इस्तेमाल नेतन्याहू के परिवार द्वारा छुट्टियों के लिए किया जाता है। 
विज्ञापन

लेबनान से लगातार हो रहे हमले
इस्राइली सेना ने बताया कि लेबनान से तीन ड्रोन दागे गए थे, जिनमें से दो ड्रोन को हवाई सुरक्षा प्रणाली ने हवा में ही तबाह कर दिया। वहीं एक ड्रोन रिहायशी इमारत से टकराया। इसी इमारत में बेंजामिन नेतन्याहू का निजी आवास है। इससे पहले इस्राइली सेना ने बताया कि लेबनान से कई रॉकेट इस्राइली शहर हाइफा पर दागे गए थे। इस हमले के चलते हाइफा के चेतावनी सायरन बजने लगे। हालांकि यह रॉकेट खुले इलाके में गिरे, जिससे किसी नुकसान की खबर नहीं है।  आईडीएफ घटनाओं की जांच कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइली सेना ने हाल ही में गाजा में हमास प्रमुख याह्या सिनवार को ढेर किया है। हालांकि बेंजामिन नेतन्याहू ने सिनवार की मौत के बाद कहा था कि जंग अभी भी जारी है। इससे पहले इस्राइली सेना द्वारा हमास के लगभग सारे शीर्ष कमांडर्स और हिजबुल्ला के शीर्ष नेतृत्व का भी सफाया कर दिया है। हिजबुल्ला और हमास ने भी इस्राइल के साथ जंग जारी रहने की बात कही है।  ऐसे में माना जा रहा है कि जवाबी कार्रवाई के तहत हिजबुल्ला द्वारा ये हमले किए जा रहे हैं। हालांकि हिजबुल्ला ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed