फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Heavy rains, flooding after Typhoon Bualoi raise death toll in Vietnam

Vietnam: वियतनाम में तूफान 'बुआलोई' के बाद भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़; मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हुई

Tue, 30 Sep 2025 12:42 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हनोई।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हनोई। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 30 Sep 2025 12:42 PM IST
सार

Vietnam: वियतनाम में 'बुआलोई' तूफान के बाद मूसलधार बारिश और भूस्खलन से अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग लापता हैं। भारी बारिश से सड़कें और गांवों का संपर्क टूट गया है, नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया और राजधानी हनोई तक जलभराव की स्थिति बन गई। विशेषज्ञों के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के कारण अब ऐसे तूफान और ज्यादा खतरनाक हो गए हैं।

विज्ञापन
Heavy rains, flooding after Typhoon Bualoi raise death toll in Vietnam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

वियतनाम में 'बुआलोई' तूफान की वजह से लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। इससे बाढ़ के साथ-साथ कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं बढ़ी हैं। देश में इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है और कई लोग अब भी लापता हैं। मंगलवार को राष्ट्रीय मौसम एजेंसी ने जानकारी दी कि पिछले चौबीस घंटों में वियतनाम के कुछ हिस्सों में 30 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश हुई है। एजेंसी ने चेतावनी दी कि भारी अभी जारी रहेगी।
विज्ञापन


लंबे समय हो रही बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुईं, जिनसे सड़क संपर्क टूट गया और कई गांव अलग-थलग पड़ गए। ये घटनाएं उत्तर के सोन ला और लाओ काई प्रांतों से लेकर मध्य वियतनाम के न्गे आन प्रांत तक हुई हैं। बारिश और बांधों से छोड़ने के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ा, जिससे उत्तर में कई जगहों पर बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुईं। येन बाई क्षेत्र में थाओ नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया। घरों में पानी एक मीटर तक भर गया और लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'शहबाज शरीफ और असीम मुनीर हमेशा हमारे साथ रहे', गाजा प्लान पर पाकिस्तान का समर्थन मिलने पर बोले ट्रंप
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी हनोई की कई सड़कों पर जलभराव हो गया। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि लाल नदी के पास रहने वाले लोग सावधानी बरतें। सरकारी मीडिया ने मंगलवार को बताया कि अब भी 13 लोग लापता हैं, जिनमें आठ मछुआरे शामिल हैं। तूफान बुआलोई इससे पहले शुक्रवार से फिलीपींस में 20 लोगों की जान ले चुका है। 

यह तूफान सोमवार सुबह वियतनाम के तट पर पहुंचा और वहीं रुका रहा, जिससे खतरा और बढ़ गया। विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण इस तरह के तूफान पहले से ज्यादा तेज हो गए हैं। गर्म महासागर इन तूफानों को ज्यादा उर्जा देते हैं, जिससे तेज हवाएं, भारी बारिश और मौसम के पैटर्न बदलते हैं, खासकर पूर्वी एशिया में। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed