{"_id":"5c4038c5bdec2273a1355339","slug":"heat-waves-in-australia-temperature-reached-up-to-50-degree","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया के अधिकतर हिस्सों में हो रही है भारी बर्फबारी, लेकिन भीषण गर्मी से जूझ रहा है ये देश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुनिया के अधिकतर हिस्सों में हो रही है भारी बर्फबारी, लेकिन भीषण गर्मी से जूझ रहा है ये देश
Thu, 17 Jan 2019 01:41 PM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, कैबबरा (ऑस्ट्रेलिया)
वर्ल्ड डेस्क, कैबबरा (ऑस्ट्रेलिया)
Published by: Shilpa Thakur
Updated Thu, 17 Jan 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
भीषण गर्मी की चपेट में ऑस्ट्रेलिया
इस वक्त जहां दुनिया के कई देशों में जमकर बर्फबारी हो रही है वहीं एक देश ऐसा भी है जो भीषण गर्मी की चपेट में है। हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया की। ये देश भीषण गर्मी का सामना कर रहा है। यहां का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्वी इलाके में कई जगहों पर तापमान 50 डिग्री बना हुआ है। गर्म हवा के चलते यहां ओजोन अलर्ट घोषित की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को धूप में निकलने से मना किया है। मंत्रालय ने लोगों को आगाह करते हुए कहा है कि गर्म हवा और तेज धूप से ओजोन का स्तर बढ़ेगा, जिससे कई तरह की परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। यहां तापमान ने पहले के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
कुछ विशेषज्ञों के मुताबिक दक्षिण ऑस्ट्रेलिया इस साल दुनिया के सबसे गर्म इलाकों में शामिल हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार तक तापमान और अधिक बढ़ सकता है।
वहीं कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री है। गर्मी अधिक होने से करीब 10 लाख मछलियों की मौत हो गई है। इसके अलावा एडिलेड में होने वाली साइकिलिंग रेस 'टूर डाउन अंडर' के कार्यक्रम में भी कुछ बदलाव किए गए हैं।