{"_id":"6015bca78ebc3e56815fa0f6","slug":"hearing-in-pakistan-court-tomorrow-on-the-release-of-killers-of-american-journalist-daniel","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेनियल पर्ल के हत्यारों की रिहाई पर पाकिस्तान दबाव में, कल होगी सुनवाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
डेनियल पर्ल के हत्यारों की रिहाई पर पाकिस्तान दबाव में, कल होगी सुनवाई
Sun, 31 Jan 2021 01:38 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 31 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या के मामले में पाक सुप्रीम कोर्ट द्वारा हत्यारों को रिहा करने का फैसला देने के बाद पाकिस्तान अमेरिका और विश्व बिरादरी के दबाव में आ गया है। देश की शीर्ष अदालत अब अलकायदा आतंकी अहमद उमर सईद शेख और अन्य संदिग्धों की रिहाई के खिलाफ सिंध सरकार की याचिका पर सोमवार एक फरवरी को सुनवाई करने को तैयार हो गई है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, न्यायमूर्ति उमर अता बंदियाल के नेतृत्व वाली तीन जजों की पीठ सिंध सरकार की समीक्षा याचिका पर फैसला लेगी। याचिका में सभी आरोपियों की रिहाई के संबंध में सिंध हाईकोर्ट के 24 दिसंबर के फैसले पर रोक लगाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से अपने उस फैसले की समीक्षा करने के लिए कहा, जिसमें उसने पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारों को रिहा किए जाने का आदेश दिया था। सिंध प्रांत की सरकार के वकील फैज शाह ने बताया कि तीन पुनर्विचार याचिकाएं दायर की गई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने शेख को रिहा किए जाने के फैसले को पलटने और उसे मिली मौत की सजा को बरकरार रखने की अपील की है। बता दें कि 2002 में आईएसआई व अलकायदा आतंकियों के रिश्तों पर खबर कर रहे डेनियल पर्ल को अगवा कर उनका सिर कलम किया गया था।
सिंध सरकार का दावा, हत्यारों की श्रेणी ‘विदेशी शत्रु’ वाली
सिंध सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई समीक्षा याचिका में दावा किया है कि रिहा किए गए पर्ल के हत्यारे ‘विदेशी शत्रु’ की श्रेणी में आते हैं। अब तीन न्यायाधीशों वाली बेंच कानूनी शब्द विदेशी शत्रु की जांच करेगी जिसे डेनियल पर्ल हत्या के संदर्भ में समझना होगा।
न्यायमूर्ति बंदियाल पीठ द्वारा जारी आदेश पत्र में कहा गया है कि अब सिंध सरकार ने पीठ से कानून व तथ्यों पर आधिकारिक फैसला सुनाने का आग्रह किया है
अमेरिकी विदेश मंत्री ने पाक से कहा आतंकियों की जवाबदेही तय करें
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से फोन पर बातचीत करके पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या के लिए जिम्मेदार आतंकियों की जवाबदेही तय करने को कहा।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि ब्लिंकन ने पर्ल के हत्यारों (उमर शेख, फहाद नसीम, शेख आदिल और सलमान साकिब) को बरी करने के पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय के फैसले को लेकर अमेरिका की चिंता दोहराई। एक दिन पूर्व ब्लिंकन ने कहा था कि पाक सुप्रीम कोर्ट का फैसला आतंकवाद के पीड़ितों का अपमान है।
संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता
वर्ष 2002 में डेनियल पर्ल की निर्मम हत्या में शामिल आरोपियों के बरी किए जाने पर संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने चिंता जताई और कहा कि इस तरह के अपराधों पर जवाबदेही होनी चाहिए और यह महत्वपूर्ण है। महासचिव एंतोनियो गुटेरस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि आतंकियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।