{"_id":"66cc4eaa00cf2e0c9202f8e8","slug":"health-ministry-says-a-dam-has-collapsed-in-eastern-sudan-with-dozens-reported-missing-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sudan: पूर्वी सूडान में भारी बारिश के बाद बांध टूटा, 60 लोगों की मौत; दर्जनों लापता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Sudan: पूर्वी सूडान में भारी बारिश के बाद बांध टूटा, 60 लोगों की मौत; दर्जनों लापता
Mon, 26 Aug 2024 03:15 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 26 Aug 2024 03:15 PM IST
सार
Sudan: पूर्वी सूडान में भारी बारिश के बाद रविवार को एक बांध ढह गया। जिससे 60 लोगों की मौत हो गई। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ब्रेकिंग न्यूज
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी सूडान में भारी बारिश के कारण एक बांध के टूटने से कम से 60 लोगों की मौत हो गई। जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। ब्लूमबर्ग ने अपनी खबर में सोमवार को यह जानकारी दी। उत्तर अफ्रीकी देश में यह ताजा त्रासदी है, जो पिछले एक साल से अधिक समय से गृहयुद्ध की चपेट में है।
खबरों के मुताबिक, अरबात बांध पास के लाल सागर के शहर पोर्ट सूडान के लिए ताजे पानी एक प्रमुख स्त्रोत था। चश्मदीदों ने बताया कि इसके टूटने के बाद कई लोग लापता हैं। बांध टूटने से कई घर नष्ट हो गए। वाहन बह गए और लोगों को ऊंची जगहों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार की रात एक बयान में बताया कि पूर्वी लाल सागर में बना बांध बारी बारिश के कारण ढह गया। दर्जनों लोग लापता हैं। बयान में मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में फंसे हुए लोगों की मदद के लिए बल तैनात किए गए हैं। राज्य के मुख्य सिंचाई अधिकारी अमर ईसा ताहिर ने कहा कि नुकसान बड़े पैमाने पर हुआ है।