{"_id":"5dd702848ebc3e54d9797c3b","slug":"harsh-vardhan-shringla-said-global-reach-of-jaipur-foot-is-expanding-of-human-initiatives-by-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जयपुर फुट' की वैश्विक पहुंच भारत की मानवीय पहल का विस्तार : राजदूत श्रृंगला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
'जयपुर फुट' की वैश्विक पहुंच भारत की मानवीय पहल का विस्तार : राजदूत श्रृंगला
Fri, 22 Nov 2019 03:02 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 22 Nov 2019 03:02 AM IST
विज्ञापन
हर्ष वर्धन शृंगला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के राजदूत हर्ष वर्धन श्रृंगला ने बुधवार को कहा कि कृत्रिम पैर ‘जयपुर फुट’ का देश की सीमाओं को पार कर वैश्विक स्तर तक पहुंचना भारत की मानवीय पहल का विस्तार है।
विज्ञापन
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह के एक हिस्से के रूप में यहां भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित यूएस कैपिटल हिल में ‘मानवता के लिए भारत’ कार्यक्रम में बोलते हुए श्रृंगला ने कहा कि भारत और दुनिया के अन्य देशों में ‘जयपुर फुट’ की गतिविधियां भारत की मानवीय पहल का विस्तार हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (बीएमवीएसएस) दुनिया भर में दिव्यांगजनों को नि:शुल्क कृत्रिम पैर लगाने के लिए कैंप आयोजित कर रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ‘भारत के राजनयिक विमर्श में हम हमेशा अहम राजनीतिक,रणनीतिक और आर्थिक पहल की बातें करते हैं। लेकिन ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के हमारे सभ्यतागत मूल्यों को ध्यान में रखते हुए मानवता की सेवा में भारत की व्यापक कूटनीतिक पहल है।
श्रृंगला ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय लिंब फिटमेंट कैंप का उद्देश्य दुनिया भर के दिव्यांगजनों को भौतिक, आर्थिक और सामाजिक पुनर्वास के लिए सहायता प्रदान करना है।