फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   hamas says ready to immediate ceasefire with israel in gaza usa proposal philadelphia corridor

Gaza War: गाजा में तुरंत युद्धविराम चाहता है हमास, बस इस मुद्दे पर अटकी है बात

Thu, 12 Sep 2024 08:08 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजा Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 12 Sep 2024 08:08 AM IST
सार

माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में युद्धविराम को लेकर सहमति बन सकती है। हालांकि अभी तक कोई आम सहमति नहीं बन पाई है और फिलाडेल्फिया कॉरिडोर के मुद्दे पर बात अटकी हुई है।

विज्ञापन
hamas says ready to immediate ceasefire with israel in gaza usa proposal philadelphia corridor
गाजा में तबाही का मंजर। - फोटो : UNICEF

विस्तार

बीते 11 महीने से चल रहे इस्राइस हमास युद्ध में अब युद्धविराम की कोशिशें चल रही हैं। अभी तक अपनी शर्तों पर अड़ा हमास भी अब गाजा में तुरंत युद्धविराम चाहता है। हमास ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि वह इस्राइल के साथ गाजा में तुरंत युद्धविराम के लिए तैयार हैं। हमास ने कहा कि वह अमेरिका के पूर्व के प्रस्ताव पर युद्धविराम के लिए तैयार हैं, लेकिन अब कोई नई शर्त नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन


हमास के शीर्ष अधिकारियों ने कतर के पीएम से की मुलाकात
हमास ने बयान में बताया कि उसकी तरफ से युद्धविराम के मुद्दे पर बातचीत कर रहे इसके वरिष्ठ अधिकारी खलील अल हय्या ने बुधवार को कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलर रहमान अल थानी और मिस्त्र की खुफिया एजेंसी के प्रमुख अब्बास कामेल से दोहा में युद्धविराम के मुद्दे पर चर्चा की। अमेरिका की तरफ से सीआईए के प्रमुख विलियम्स बर्न्स अमेरिका का पक्ष रख रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में युद्धविराम को लेकर सहमति बन सकती है। हालांकि अभी तक कोई आम सहमति नहीं बन पाई है और फिलाडेल्फिया कॉरिडोर के मुद्दे पर बात अटकी हुई है। 
विज्ञापन


क्या है फिलाडेल्फिया कॉरिडोर
मिस्र की सीमा से लगे गाजा पट्टी के दक्षिणी किनारे पर स्थित फिलाडेल्फिया कॉरिडोर एक बफर जोन है, जिस पर समझौते की बात चल रही है। 14 किलोमीटर लंबे इस बफर जोन पर साल 2005 में हुए एक समझौते के तहत यहां सीमा रक्षकों को तैनात करने का अधिकार मिला था। यह कॉरिडोर मिस्र और गाजा के बीच माल, लोगों और हथियारों की आवाजाही को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाता है। इसके चलते यह इजराइल और हमास दोनों के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं और दोनों यहां अपना-अपना कंट्रोल चाहते हैं। यह कॉरिडोर इजराइल की दक्षिणी सीमा की सुरक्षा के लिए भी अहम है। कॉरिडोर को नियंत्रित या निगरानी करके, इजराइल गाजा में हथियारों और अन्य खतरों की घुसपैठ को सीमित कर सकता है। यही वजह है कि इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस इलाके से पीछे हटने से साफ इनकार कर दिया है। नेतन्याहू ने कहा कि किसी को तो वहां होना ही चाहिए।  युद्ध के बाद गाजा पर जो भी शासन करे वो पक्ष हमें इस बात की गारंटी दे कि इस गलियारे का उपयोग हमास के लिए हथियारों और रसद की तस्करी के मार्ग के रूप में नहीं किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हमास को क्यों चाहिए कॉरिडोर
हमास के लिए फिलाडेल्फिया कॉरिडोर एक महत्वपूर्ण सप्लाई लाइन है। इसके नीचे की सुरंगों का उपयोग हथियार, ईंधन, भोजन और अन्य आवश्यक सप्लाई के लिए किया जाता है. यह हमास को इजराइली नाकाबंदी को बायपास करने में मदद करता है। सैन्य सप्लाई से परे कॉरिडोर के नीचे की सुरंगें गाजा के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक धमनी के रूप में काम करती हैं, जिससे उन वस्तुओं की तस्करी की अनुमति मिलती है जो या तो बैन हैं या जिन पर भारी टैक्स लगाया जाता है। यही कारण है कि गाजा में युद्धविराम फिलाडेल्फिया कॉरिडोर के मुद्दे पर अटका हुआ है और फिलहाल दोनों में से कोई भी पक्ष इस इलाके से अपना नियंत्रण छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed