फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hamas Says Captured Israeli Soldiers In Gaza Israel Denies news in hindi

Israel-Hamas: हमास का दावा- गाजा में पकड़े गए इस्राइली सैनिक; IDF ने किया इनकार, कहा- ऐसी कोई घटना नहीं घटी

Sun, 26 May 2024 08:03 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 26 May 2024 08:03 AM IST
सार

हमास ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें खून से लथपथ एक व्यक्ति को सुरंग में घसीटते हुए दिखाया गया। हालांकि, यह वीडियो कब की है इसकी पुष्टि नहीं की गई है। अबु उबैदा की यह टिप्पणी शनिवार को गाजा में युद्धविराम वार्ता फिर से शुरू होने की संभावना बढ़ने के कुछ घंटों के बाद आई।

विज्ञापन
Hamas Says Captured Israeli Soldiers In Gaza Israel Denies news in hindi
इस्राइल-हमास संघर्ष - फोटो : ANI

विस्तार

हमास के सशस्त्र विंग के प्रवक्ता ने दावा किया कि उनके लड़ाकों ने शनिवार को उत्तरी गाजा के जबालिया में लड़ाई के दौरान इस्राइली सैनिकों को पकड़ लिया था। हालांकि, इस्राइल ने इन दावों को खारिज कर दिया। हमास के सशस्त्र विंग के प्रवक्ता ने यह नहीं बताया कि उन्होंने कितने इस्राइली सैनिकों को पकड़ा। इसके साथ ही उन्होंने अपने दावे का कोई सबूत भी नहीं दिया।
विज्ञापन


अल कसम ब्रिगेड्स के प्रवक्ता अबु उबैदा ने कहा, "हमारे लड़ाकों ने इस्राइली सेना को लालच देकर एक सुरंग के अंदर हमला करवाया। बल के सभी सदस्य को मारने, घायल करने और बंधक बनाने के बाद लड़ाके चले गए।" रविवार को इस्राइली सेना ने हमास सशस्त्र विंग के इन दावों को खारिज कर दिया। सेना ने एक बयान में कहा, "इस्राइली रक्षा बल (आईडीएफ) ने यह स्पष्ट किया है कि ऐसी कोई भी घटना नहीं घटी, जिसमें सैनिकों को बंधक बनाया गया हो।" 
विज्ञापन


हमास ने वीडियो जारी कर दिया सबूत
हमास ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें खून से लथपथ एक व्यक्ति को सुरंग में घसीटते हुए दिखाया गया। हालांकि, यह वीडियो कब की है इसकी पुष्टि नहीं की गई है। अबु उबैदा की यह टिप्पणी शनिवार को गाजा में युद्धविराम वार्ता फिर से शुरू होने की संभावना बढ़ने के कुछ घंटों के बाद आई। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि इस्राइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख की सीआईए प्रमुख और कतर के प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद अगले हफ्ते बातचीत फिर से शुरू करने का फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमास ने युद्धविराम वार्ता को लेकर इस्राइली रिपोर्टों को किया खारिज
नाम न बताने की शर्त पर एक सूत्र ने बताया कि आने वाले सप्ताह में मध्यस्थों मिस्र, कतर और अमेरिका के नेतृत्व में नए प्रस्तावों पर बातचीत फिर से शुरू होगी। हमास के अधिकारी ने इस्राइली मीडिया रिपोर्टों को खारिज कर दिया, जिसमें बताया गया कि मंगलवार को काहिरा में बातचीत फिर से शुरू की जाएगी। उन्होंने (हमास अधिकारी) कहा कि फिलहाल इसे लेकर किसी भी तारीख की घोषणा नहीं की गई है। 


इस्राइल-हमास के बीच जारी संघर्ष को सात महीने हो चुके हैं, लेकिन मधयस्थ अभी तक युद्धविराम को लेकर कोई स्थाई उपाय नहीं निकाल पाए। इस्राइल हमास द्वारा बंधक बनाए गए बंधकों की रिहाई की मांग कर रहा, तो वहीं हमास युद्धविराम के साथ इस्राइली जेलों में बंद फलस्तीनियों की रिहाई की मांग पर अड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed