फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hamas Chief Ismail Haniyeh Accuses Netanyahu Of Sabotaging Gaza Truce Talk Efforts

Israel-Hamas War: 'गाजा में संघर्ष विराम के प्रयासों को नुकसान पहुंचा रहे नेतन्याहू', हमास प्रमुख का आरोप

Mon, 06 May 2024 05:40 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाल, दोहा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाल, दोहा Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 06 May 2024 05:40 AM IST
सार

Israel-Hamas War: कतर में रह रहे हमास प्रमुख इस्माइल हानियेह ने कहा कि इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू संघर्ष के दायरे का विस्तार करना चाहते हैं और और विभिन्न  मध्यस्थयों और पक्षों के जरिए किए गए प्रयासों को नाकाम करना चाहते हैं।

विज्ञापन
Hamas Chief Ismail Haniyeh  Accuses Netanyahu Of Sabotaging Gaza Truce Talk Efforts
इस्माइल हानियेह - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

हमास प्रमुख इस्माइल हानियेह ने रविवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर आरोप लगाया कि वह गाजा में संघर्ष विराम और बंधकों की अदला-बदली के मकसद से चल रही वार्ता में शामिल मध्यस्थों के प्रयासों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। 

विज्ञापन


कतर में रह रहे हानियेह ने कहा कि नेतन्याहू संघर्ष के चक्र का विस्तार करना चाहते हैं और और विभिन्न  मध्यस्थयों और पक्षों के जरिए किए गए प्रयासों को नाकाम करना चाहते हैं। कतर, मिस्र और अमेरिका के मध्यस्थों ने बीते सात महीने से गाजा में चल रहे भीषण युद्ध को रोकने के लिए शनिवार को काहिरा में हमास के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। वार्ता से जुड़े हमास के एक वरिष्ठ सूत्र ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि रविवार को वार्ता का नया दौर शुरू होगा। 
विज्ञापन


वार्ताकारों ने युद्ध को रोकने के लिए शुरुआत में चालीस दिनों का संघर्ष विराम और फलस्तीनी कैदियों व इस्राइली बंधकों के आदान-प्रदान का प्रस्ताव दिया है। हानियेह ने कहा कि हमास ने गंभीरता और सकारात्मकता के साथ वार्ता की थी। लेकिन उन्होंने सवाल किया कि अगर संघर्ष विरमा नहीं होता है तो समझौते का मतलब क्या है। इससे पहले नेतन्याहू ने युद्ध को खत्म करने की हमास की मांग को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हानियेह ने कहा, इस्राइल ऐसी स्थिति को मानने के लिए तैयार नहीं है, जिसमें हमास के सदस्य अपने बंकरों से बाबहर आएं और गाजा पर फिर से नियंत्रण करें और अपने सैन्य ढांचे का पुनर्निर्माण करें और इस्राइल के नागरिकों को वापस जाने के लिए कहें। मिस्र, कतर और अमेरिका महीनों से इस्राइल और हमास के बीच एक समझौते के लिए मध्यस्थता करने का प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed