फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hamas alleges Israel is violating ceasefire says delay in the release of Palestinian hostages

Israel: हमास का आरोप- युद्ध विराम का उल्लंघन कर रहा है इस्राइल, कहा- फलस्तीनी बंधकों की रिहाई में देरी

Sun, 26 Nov 2023 12:10 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, तेलअवीव
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, तेलअवीव Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 26 Nov 2023 12:10 AM IST
सार

विदेश में हमास नेता के इस्माइल हनियेह के वरिष्ठ राजनीतिक सलाहकार ताहेर अल-नोनो के अनुसार, इस्राइल ने उत्तरी गाजा पट्टी में सहायता वितरण का पालन नहीं किया।

विज्ञापन
Hamas alleges Israel is violating ceasefire says delay in the release of Palestinian hostages
इस्राइली झंडा - फोटो : Social media

विस्तार

इस्राइल-हमास के बीच पिछले एक महीने से अधिक समय से युद्ध जारी है। युद्ध में अब तक 14 हजार लोगों की मौत हो गई है। इस बीच, हमास के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि इस्राइल मानवीय सहायता के प्रावधानों का पालन नहीं कर रहा है। इसी के साथ उन्होंने आरोप लगाया कि इस्राइल युद्ध विराम की शर्तों का उल्लंघन कर रहे हैं। बता दें, हाल ही में इस्राइल और हमास के बीच समझौता हुआ है कि इस्राइली बंधकों की रिहाई के शर्त पर इस्राइल चार दिन का युद्धविराम देगा।
विज्ञापन


हमास-इस्राइल एक दूसरे पर लगा रहे हैं आरोप
विदेश में हमास नेता के इस्माइल हनियेह के वरिष्ठ राजनीतिक सलाहकार ताहेर अल-नोनो के अनुसार, इस्राइल ने उत्तरी गाजा पट्टी में सहायता वितरण का पालन नहीं किया। इसी के साथ, उन्होंने आरोप लगाया कि फलस्तीनी कैदियों की रिहाई का आदेश भी किसी कोने में भटक गया है। वहीं, इस्राइल का कहना है कि उन्होंने 200 ट्रकों को पट्टी में जाने की अनुमति दी, जिनमें से 50 ट्रक उत्तरी गाजा पहुंचे। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर सामने आ रहा है कि इस्राइल के दक्षिणी शहर इलियट में हवाई हमला और विस्फोट हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो-फोटो में दिख रहा है कि दो इंटरसेप्टर मिसाइलों को हवा में ही उड़ता हुआ दिखाया जा रहा है। 
विज्ञापन


फिलिपिनों-थाई लोगों की रिहाई के लिए भी समझौता
नोनो के अनुसार, हमास ने थाईलैंड और ईरान के साथ एक और समझौता किया है, जिसके तहत 11 थाई और फिलिपिनों नागरिकों को रिहा कर दिया जाएगा। हमास का दावा है कि आदेश के तहत इस्राइल को फलस्तीनी कैदियों को रिहा करना था। वह कारावास की अवधि पर आधारित था। इसका मतलब है कि लंबे समय से जेल में बंद लोगों को पहले रिहा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जो बाइडन ने कड़ी मेहनत को दिया श्रेय
एक दिन पहले, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि आज सुबह 13 इस्राइली लोगों को रिहा कर दिया गया। सभी बंधक भयानक जुल्म सह कर आए हैं। पहले दिन जब हमास के आतंकियों ने लोगों को बंधक बनाया तब से मैं अपनी टीम के साथ चौबीस घंटे काम कर रहा हूं। लड़ाई को रोकने के लिए मैं लगातार दबाव डाल रहा हूं। मैंने सुनिश्चित किया कि गाजा में मानवीय सहायता पहुंचे और बंधकों की जल्द से जल्द रिहाई हो। आज बंधकों की रिहाई उसी कठोर मेहनत का परिणाम है, जो हम पहले दिन से कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed