फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   H-1B holders 'frequently' placed in poor working conditions: US think-tank

अमेरिका में H1B वीजाधारक बुरे हालात में काम कर रहे हैं - रिपोर्ट

Thu, 17 Jan 2019 10:47 AM IST
अनिल पांडेय भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Published by: अनिल पांडेय Updated Thu, 17 Jan 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
H-1B holders 'frequently' placed in poor working conditions: US think-tank
H1B visa

अमेरिका के एक थिंक टैंक के मुताबिक एच-1बी वीजाधारकों को ‘‘अकसर’’ खराब कामकाजी हालात में काम कराया जाता है और उनके साथ दुर्व्यवहार की आशंका बनी रहती है। थिंक टैंक ने बृहस्पतिवार को इस बारे में जानकारी देते हुए उनके वेतन में संतोषजनक वृद्धि करने जैसे सुधार करने की मांग की। 

विज्ञापन


‘साउथ एशिया सेंटर ऑफ द अटलांटिक काउंसिल‘ ने अपनी एक रिपोर्ट में वीजाधारकों के लिये काम के हालात अच्छे बनाने और और उन्हें जरूरी रोजगार अधिकार देने की भी मांग की।
विज्ञापन


यह रिपोर्ट हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दिये गए उस बयान के बाद आई है जिसमें ट्रंप ने कहा था कि वह जल्द ही ऐसे सुधार करने जा रहे हैं जिससे एच-1बी वीजाधारकों को अमेरिका में रुकने और नागरिकता हासिल करने के आसान रास्ता का भरोसा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने बीते शुक्रवार ट्वीट किया था, 'अमेरिका में एच-1बी वीजा धारक आश्वस्त हो सकते हैं कि जल्द ही ऐसे बदलाव किये जाएंगे जिससे आपको यहां रूकने में आसानी होगी। साथ ही इससे यहां की नागरिकता लेने का रास्ता भी खुलेगा। हम प्रतिभाशाली और उच्च दक्ष लोगों को अमेरिका में करियर बनाने के लिए बढ़ावा देंगे।' 

यह रिपोर्ट हॉवर्ड विश्वविद्यालय के रोन हिरा और साउथ एशिया सेंटर ऑफ द अटलांटिक काउंसिल के प्रमुख भरत गोपालस्वामी ने तैयार की है। रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा व्यवस्था से न सिर्फ अमेरिकियों को नुकसान होता है बल्कि इससे एच-1बी कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार की आशंका भी बनी रहती है।

रिपोर्ट में कहा गया है, "एच-1बी कर्मी कम वेतन पर काम कर रहे हैं, उनके उत्पीड़न की आशंका बनी रहती है और उनके लिये काम के हालात ठीक नहीं है। उचित अधिकार मिलने से न सिर्फ उनके जीवन में बदलाव होगा बल्कि इससे अमेरिकी कर्मियों को बेहतर सुरक्षा मिलेगी।" 

रिपोर्ट में कहा गया है कि पर्याप्त सुरक्षा उपायों को अपनाने से यह भी सुनिश्चित होगा कि एच1बी कार्यक्रम विदेशी श्रमिकों की भर्ती से श्रमिकों की कमी को पूरा करके अमेरिकी अर्थव्यवस्था में योगदान दे।


थिंक टैंक ने तीन प्रमुख सुधारों का सुझाव दिया और कहा कि ये सभी नियोक्ताओं पर लागू होने चाहिए। इनमें एच-वनबी वीजाधारकों का वेतन बढ़ाना और एक प्रभावी एवं उचित क्रियावली को लागू करने जैसे उपाय शामिल हैं। गौरतलब है कि अमेरिका में एच-1बी वीजा पर काम करने वाले भारतीयों की बड़ी संख्या है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed