{"_id":"632cc89780a6bc6d6250929d","slug":"gunmen-open-fire-at-bar-in-central-mexico-many-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mexico: मैक्सिको के बार में फायरिंग, 10 लोगों की मौत, गोलीबारी की असल वजह पता नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Mexico: मैक्सिको के बार में फायरिंग, 10 लोगों की मौत, गोलीबारी की असल वजह पता नहीं
Fri, 23 Sep 2022 02:12 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, मैक्सिको सिटी।
एजेंसी, मैक्सिको सिटी।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 23 Sep 2022 02:12 AM IST
सार
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लोगों को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमले की सूचना मिलते ही हम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अभी तक इस गोलीबारी की असल वजह पता नहीं चल पाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैक्सिको के एक बार में एक शख्स ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने इलाकों को घेर लिया है।
विज्ञापन
फिलहाल हमला क्यों किया गया, ये कैसा हमला था इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लोगों को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमले की सूचना मिलते ही हम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अभी तक इस गोलीबारी की असल वजह पता नहीं चल पाई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि माना जा रहा है कि यह एक गैंगवार था। बदले की भावना के चलते अंजाम दिया गया है। हम इस घटना की जांच कर रहे हैं। गौरतलब है कि इसी तरह की एक घटना मई में हुई थी। इसमें एक होटल में हमलावर ने फायरिंग शुरू कर दी थी। हमले में 10 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन