फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   un says over 8 lakh peoples are displaced in mosul

मोसुल में ISIS की हार, फिर भी 8 लाख से ज्यादा लोग बेघर

Sun, 16 Jul 2017 02:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sun, 16 Jul 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
un says over 8 lakh peoples are displaced in mosul
- फोटो : Reuters

इराकी सरकार ने अपने शहर मोसुल से आईएसआईएस के सफाए का ऐलान कर दिया है। यूएन ने इस मामले में शुक्रवार को बताया कि मोसुल में आतंकी संगठन आईएसआईएस और इराकी सेना के बीच चल रहे युद्ध के दौरान लगभग दस लाख लोगों को विस्थापित किया गया। लेकिन शहर से बाहर भेजे गए लोगों में से केवल दो लाख लोग ही अपने घर वापस लौट पाए हैं।

विज्ञापन


वहीं इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन ऑफ माइग्रेशन के एक बयान के अनुसार पिछले साल अक्तूबर में जब इराकी सेना और आईएस आतंकियों के बीच युद्ध शुरू हुआ था उस वक्त लगभग 10.5 लाख लोग शहर छोड़कर भाग गए थे। इसके बाद भी 825,000 लोगों को वहां से विस्थापित किया गया। 
विज्ञापन


टाइगरिस नदी के पास बसे इस शहर की 2014 में कुल बीस लाख आबादी थी। गौरतलब है कि बीते सोमवार को इराकी प्रधानमंत्री हैदर-अल-अबादी ने अपना कब्जा होने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शहर को जिहादी संगठन से मुक्त कर लिया गया है। लेकिन इस शहर तक पहुंच पाना अभी भी असंभव है, जहां इतने बड़े पैमाने पर विनासकारी ऑपरेशन चल रहा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed