फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   Three terrorists killed in terror attack on pakistan Iran border

पाकिस्तान से लगी ईरान सीमा पर आतंकी हमला, तीन आतंकी ढेर

Tue, 17 Apr 2018 06:53 PM IST
एजेंसी, तेहरान
एजेंसी, तेहरान Updated Tue, 17 Apr 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
Three terrorists killed in terror attack on pakistan Iran border

पाकिस्तान से लगी ईरान सीमा पर मंगलवार को तड़के सुबह ईरानी सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस कार्रवाई में तीन आतंकी मार गिराए गए। वहीं ईरानी सेना के भी तीन जवानों की मौत हो गई।

विज्ञापन


ईरान के सरकारी न्यूज एजेंसी आईआरएनए ने घटना की जानकारी दी। स्थानीय समयानुसार, मंगलवार को तड़के 1:30 बजे पाकिस्तान के एक आतंकी समूह ने सीमाई इलाके मिरजावेह की पुलिस चौकी पर हमला कर दिया। इस मुठभेड़ में तीन आतंकी मार गिराए गए। 
विज्ञापन


वहीं एक पुलिस अधिकारी और रिवाल्यूशनरी गॉर्ड्स के दो सदस्यों की भी मौत हो गई। पूर्व में ईरान आतंकी समूह जैश अल-अद्ल के समर्थन के लिए पाकिस्तान की आलोचना कर चुका है। ईरान जैश अल-अद्ल पर आतंकी समूह अल कायदा से संबंध रखने और एक प्रांत सिस्तन-बलूचिस्तान में कई हमले करने का आरोप लगाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 90 फीसदी शिया और दो तिहाई पारसी समुदाय वाले ईरान के इस अशांत प्रांत में सुन्नी और बलूच जातीय के लोग रहते हैं जो कि बेहद गरीब हैं।


 लंबे समय तक उग्रवाद से प्रभावित रहा है प्रांत :
साल 2005 से 2010 के बीच सिस्तन-बलूचिस्तान प्रांत लंबे समय तक उग्रवाद से प्रभावित रहा। इस उग्रवाद के लिए बलूची-सुन्नी जिहादिस्ट समूह ‘जुंदल्लाह’ जिम्मेदार था। इसका मतलब होता है ‘अल्लाह के सैनिक’। हालांकि साल 2010 में इसके सरगना की मौत के बाद हिंसा पर काफी हद तक काबू पा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed