फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   Targeted by Israeli missiles in Syria, Damascus airport

सीरिया पर इस्रायली मिसाइलों से हमला, दमिश्क के हवाईअड्डे को बनाया निशाना

Sun, 16 Sep 2018 10:12 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 16 Sep 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
Targeted by Israeli missiles in Syria, Damascus airport
Israeli missiles in Syria
सीरिया की राजधानी दमिश्क के हवाईअड्डे पर शनिवार देर रात एक इस्राइली मिसाइल से हमला किया गया जिसके बाद वायु सेना सक्रिय हो गई और इस्राइल की ओर से दागी गई कई मिसाइलों को मार गिराया। सरकारी समाचार एजेंसी सना ने यह खबर दी। 
विज्ञापन


एजेंसी ने एक सैन्य सूत्र के हवाले से बताया, “हमारी वायु सेना ने दमिश्क अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हुए इस्राइली मिसाइल हमले का जवाब दिया और कई मिसाइलों को मार गिराया।” 
विज्ञापन


एजेंसी ने हताहतों या नुकसान के संबंध में कोई भी जानकारी न देते हुए वायु सेना के सक्रिय होने की तस्वीरें और फुटेज पोस्ट किए। एक धुंधले से वीडियो में रात में आसमान में एक विस्फोट होते हुए दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइली सेना ने घटना पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। ब्रिटेन की संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि शनिवार को यह हमला हवाईअड्डे के बाहर एक हथियार डिपो पर किया गया था।


ऑब्जर्वेटरी के प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने कहा, “संदिग्ध इस्राइली मिसाइलों ने दमिश्क अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के करीब हथियारों के गोदाम को नष्ट कर दिया।” 

उन्होंने हताहतों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed